Ind vs Eng 1st Test: बुमराह 'पंजा' जड़कर कपिल देव के मेगा रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर, कारनामे से सिर्फ 'एक कदम' दूर

Jaspirt Bumrah's reocrd: हेडिग्ले में यह बुमराह के करियर में 14वां मौका रहा, जब उन्होंने एक पारी में 5 विकेट चटकाए

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
India tour of England, 2025: भारतीय स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह
नई दिल्ली:

Bumrah equals Kapil Dev's record:  हेडिग्ले टेस्ट में शुरुआती दो दिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा रहा था, तो तीसरे दिन इंग्लिश बल्लेबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बीच भारतीय स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने दिखाया कि वह क्यों वर्तमान में क्यों दुनिया के 'किंग' पेसर हैं. बुमराह ने करियर का 14वां 'पंजा'जड़ा, तो इसी के साथ ही उन्होंने पूर्व कप्तान कपिल देव के विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा 'पंजे' जड़ने के  मेगा रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. लेकिन इससे अलग यहां जो हैरान करने वाली बात है, वह दोनों दिग्गजों के बीच मैचों का  अंतर है.  अब कपिल देव और जसप्रीत बुमराह दोनों के ही खाते में 12 बार विदेशी जमीं पर 5-5 विकेट लेने का कारनामा दर्ज हो गया है. चलिए जान लीजिए विदेशी जमीं बार सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने वाले बाकी भारतीय बॉलरों में कौन कितने नंबर पर है. 

पारी में 5 विकेट        नाम             मैच

12   बार                 बुमराह             34

12                         कपिल देव        66

9                          इशांत शर्मा        63

8                         जहीर खान          54

7                          इरफान पठान    15   

  .....तो बुमराह पंजाब नहीं, बल्कि अट्ठा जड़ते!

हेडिग्ले में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान मेजबान बल्लेबाजों के ज़हन में  बुमराह मानो घर कर गए. किसी बल्लेबाज के पास जस्सी की तीखी स्विंग और स्विंग कोई जवाब नहीं था. और अगर कुछ कैच उनकी गेंदों पर नहीं छोड़े गए होते, तो निश्चित रूप से वह पहली पारी में कम से कम आठ विकेट जरूर लेते. दूसरे दिन उनकी गेंदों पर तीन कैच छूटे थे, तो तीसरे दिन लगभग इतने ही कैच और टपकाए गए. 

 इस इकॉनमी रेट के क्या कहने !

अंग्रेजों पर बुमराह का जादू सिर्फ उनके चटकाए गए 5 विकेट ही नहीं, बल्कि शानदार इकॉनमी रन-रेट में भी दिखाई पड़ा. बुमराह ने 24.4 ओवरों में 5 मेडेन रखते हुए 83 रन देकर 5 विकेट चटकाए. और इसमें उनका इकॉनी रन-रेट 3.40 का रहा, जो बताने के लिए काफी है कि इंग्लिश बल्लेबाजों को उन्होंने अपनी तीखी सीम और स्विंग से कितना ज्यादा परेशान किया.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: कहां हैं Hormuz Strait? इसे बंद करने से भारत पर क्या होगा असर? | US Attacks Iran