IND vs ENG 1st test: 'निराश न हों साईं, इन 6 भारतीयों ने खराब शुरुआत के बाद छोड़ी गहरी छाप', सोशल मीडिया ने बढ़ाया हौसला

Sai Sudharsan: करोड़ों भारतीय फैंस साई सुदर्शन के बल्ले से शानदार पारी की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन जो हुआ, वह उनका दिल तोड़ गया. अनचाहे रिकॉर्ड के साथ साई खास क्लब में शामिल हो गए

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
India tour of England 2025: साई सुदर्शन अनचाहे क्लब में शामिल हो गए
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

साई सुदर्शन ने टेस्ट करियर की शुरुआत में शून्य पर आउट होकर सभी को चौंका दिया। हालांकि, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने भी इसी तरह की शुरुआत की थी और बाद में सफलता पाई। सोशल मीडिया पर उन्हें समर्थन मिल रहा है। भविष्य के लिए आशाएँ बनी हैं।

क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नयी दिल्ली:

Sai Sudharsan duck: यही क्रिकेट है! जो सोचते हैं, वह नहीं होता और जो नहीं सोचते, वह हो जाता है. किसी ने भी अंदाजा नहीं लगाया होगा कि पिछले दिनों आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेन्ज कैप हासिल करने वाले और भविष्य के सुपरस्टार कहे जा रहे साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) के टेस्ट करियर का ऐसा आगाज होगा. हेडिग्ले में शुक्रवार को साई सिर्फ तीन गेंद खेलने के बाद ऐसे अंदाज में आउट हुए जिसके बारे में शायद ही किसी ने दूर-दूर तक सोचा हो. लेकिन ऐसी गेंदों पर भी विकेट बॉलरों को मिल जाते हैं. बहरहाल, इस खराब आगाज के बाद साई को यह एहसास जरूर हो गया होगा कि व्हाइट और रेड-बॉल की दुनिया कितनी जुदा है. साई सुदर्शन खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन उनसे पहले छह दिग्गज भारतीय ऐसे रहे, जिनका टेस्ट करियर का आगाज शून्य के साथ हुआ, लेकिन उन्होंने इसके बाद छाप ही नहीं, बल्कि गहरी छाप छोड़ी है. 

सचिन सहित इन 6 ने छोड़ी गहरी छाप

साई से पहले सचिन के अलावा भारतीय क्रिकेट के 5 दिग्गज और रहे, जिन्होंने टेस्ट करियर का आगाज शून्य के साथ किया. सचिन के अलावा ये खिलाड़ी दिग्गज पूर्व कप्तान एमएस धोनी, सुरेश रैना, वीवीएसल लक्ष्मण, शिखर धवन और केएल राहुल. लेकिन इन दिग्गजों ने खराब आगाज के बाद क्या हासिल किया, यह पूरी दुनिया के सामने है. और साई को भी इससे बिल्कुल भी निराश नहीं होना चाहिए. सोशल मीडिया भी उनका पुरजोर समर्थन कर रहा है, सराहना कर रहा है. 

एक डक ही नहीं, बल्कि चंद डक भी किसी का संपूर्ण करिय बयां नहीं करता. श्रीलंका के पूर्व ओपनर अटापट्टू का उदाहरण हमारे सामने है

Advertisement

ऐसे पलों को भुला देने में ही भलाई है, लेकिन सबक लेने के लिए यह पल भी बहुत ही अहम हैं

Advertisement

दो राय नहीं कि उनके चाहने वालों को तो बहुत ही ज्यादा निराशा हुई है

बात दो सौ फीसद सही है. साई भविष्य के बड़े खिलाड़ी हैं और फैंस को सही रवैया दिखाने की जरूरत है

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | लड़ रहा ईरान, रो रहा Pakistan? Trump | Iran Attack On US | PAK