IND vs ENG, 1st T20I: फुल एक्शन मोड में गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर के साथ तैयार किया मास्टर प्लान, तिलक वर्मा से भी की बात

Gautam Gambhir-in-full-action-mode-ahead-of-the T20I Series vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच 1 जुलाई को खेला जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
What Will be Gautam Gambhir strategy in t20I Series vs England:

IND vs ENG, 1st T20I: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार ने भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया है. आयरलैंड से हारना भारतीय टीम को एक तगड़ा झटका था. किसी को यकीन नहीं हुआ कि टीम इंडिया, आयरलैंड में जाकर टी-20 सीरीज हार जाएगी. लेकिन आयरलैंड ने इतिहास रचा और 2 मैचों की सीरीज 2-0 से जीतने में सफल हो गई. अब भारत के सामने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज है. यह टी-20 सीरीज भारतीय टीम के लिए काफी अहम है. खासकर कोच गौतम गंभीर के लिए यह सीरीज उनके कोचिंग करियर के लिए किसी अग्नि परीक्षा  से कम नहीं है. यही कारण है कि भारत के प्रैक्टिस सेशन के दौरान गंभीर टीम की रणनीतियों पर भी काम करते नजर आए. कोच गंभीर कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर टी-20 सीरीज के लिए मास्टर प्लान बनाते हुए नजर आए. यही नहीं, टीम इंडिया के नए बॉलिंग कोच और हेड कोच गौतम गंभीर प्रैक्टिस के दौरान भारत के स्पिन गेंदबाजों के साथ गंभीर चर्चा करते हुए भी नजर आए थे. ऐसा लग रहा था कि गंभीर सभी के साथ मिलकर एक ठोस रणनीति पर काम कर रहे हैं. 

तिलक वर्मा से भी की बात

इतना ही नहीं गंभीर काफी देर कर तिलक वर्मा से भी बात करते हुए दिखे हैं, बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में तिलक वर्मा के अप्रोच  को लेकर आलोचना हुई है. भारत के पूर्व कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत ने तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए औऱ बताया कि उनकी बल्लेबाजी काफी धीमी थी जिसके कारण भारत को आखिर में हार का सामना करना पड़ा. कृष्णमाचारी श्रीकांत ने माना कि तिलक मैच को खत्म करने के लिए आखिरी ओवर तक गए जो एक गलत फैसला था. ऐसे में ऐसा लगा कि गंभीर, तिलक को कुछ समझाते हुए भी नजर आए , 

Advertisement

इंग्लैंड को रोकने के लिए क्या है मास्टर प्लान 

बल्लेबाजों को दिखाना होगा कमाल

आयरलैंड में भारत के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. यही कारण है कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान बल्लेबाजों ने खूब प्रैक्टिस की है. गंभीर भी बल्लेबाजों के साथ मिलकर उनकीमदद करते हुए नजर आए हैं. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा को पूरे सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से खलबली मचानी होगी. 

Advertisement

श्रेयस अय्यर की लीडरशिप को साबित करना

भारत के फुल-टाइम T20I कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर के लिए यह पहली बड़ी चुनौती है. उनकी योजना आयरलैंड दौरे पर हुई रणनीतिक गलतियों को सुधारने और मिडिल ऑर्डर में स्थिरता लाने की है. अय्यर अपनी बल्लेबाजी को भी इस सीरीज में दुरुस्त करने की कोशिश करेंगे. 

स्पिन और पेस का तालमेल

 जसप्रीत बुमराह की गैर-मौजूदगी में, बॉलिंग का मास्टर प्लान अर्शदीप सिंह पर निर्भर करता है जो अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई की मदद से पावरप्ले और डेथ ओवर्स को संभालेंगे. प्रिंस यादव भी तेज गेंदबाज के तौर पर भारत को एक अहम हथियार मिल चुका है. ऐसे में गौतम गंभीर इन खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ सही इस्तेमाल की रणनीति बना रहे होंगे. 

वैभव सूर्यवंशी को लेकर मास्टर प्लान तैयार

प्रैक्टिस सेशन के दौराम 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी का अभ्यास कराया गया है जो यह साफ संकेत है कि गंभीर, इस खिलाड़ी को बड़े मैच के लिए तैयार कर रहे हैं. हालांकि पहले मैच में वैभव को मौका मिलेगा या नहीं लेकिन जिस तरह से गंभीर, वैभव को ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी का अभ्यास करा रहे हैं उसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वैभव के लिए वह दिन दूर नहीं होगा, जब उन्हें टीम इंडिया का डेब्यू कैप पहनने का मौका मिलेगा. सिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट ने भी संकेत दिया है कि भारत की योजना उसे जल्दबाजी में डेब्यू कराने के बजाय धीरे-धीरे टीम में शामिल करने की है; हो सकता है कि सीरीज़ में टीम कॉम्बिनेशन के स्थिर होने के बाद उसे शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाए.

भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई

Advertisement

इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जोश टोंग, ल्यूक वुड

ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान

Advertisement

ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चोरी में Owaisi की एंट्री!
Topics mentioned in this article
England Vs India 2026
Gautam Gambhir
Shreyas Santosh Iyer
Vaibhav Sooryavanshi
Cricket