Ind vs Ban: शुभमन गिल ने किया सुपर धमाका, विराट धवन ही नही, सचिन भी पीछे छूट गए

Shubman Gill 2025: गिल ने नाबाद रहते हुए 101 रन की पारी खेलकर आठवां शतक बनाया, तो वह इतिहास के पन्नों में अमर हो गए

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ICC Champions Trophy 2025: गिल ने हालिया वनडे मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है
नई दिल्ली:

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने वीरवार को बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी में अपना विजयी आगाज किया. जीत के नायक शुभमन गिल (नाबाद 101 रन) रहे, जिन्होंने करियर आठवां शतक जड़ा. और यह शतक उनके लिए वेरी-वेरी स्पेशल बन गया. इसी के साथ ही शुभमन गिल (Shubman Gill) सबसे कम पारियों में आठ वनडे शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. और उन्होंने इस मामले कोहली, धवन के साथ ही कई भारतीय दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. 

यह भी पढ़ें:

Shubman Gill: नौ चौके और दो छक्के, शुभमन गिल ने शतक जड़ रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को छुआ, बांग्लादेश नहीं भूलेगा ये दर्द

ये भारतीय हैं कम पारियों में 8 शतक बनाने वाले बल्लेबाज

पारी                 बल्लेबाज
51                     गिल
57                     धवन
68                    कोहली
98                    गंभीर
111                  तेंदुलकर


उलट स्थिति ऐसी भी है कि...

एक तरफ जहां गिल ने सबसे कम पारियों में आठ वनडे शतक जड़ने का कारनामा किया, तो वहीं इस पारी के सात गिल साल 2010 के बाद से सबसे धीमा वनडे शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. चलिए इस बारे में भी जान लें


गेंद         बल्लेबाज      बनाम            साल 

138        तेंदुलकर      बांग्लादेश                2012

128         रोहित          अफ्रीका              2019

125        मनोज तिवारी     विंडीज            2011

125         शुभमन गिल      बांग्लादेश       2025

Featured Video Of The Day
India Vs Pakistan Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान, बच्चों में दिखा उत्साह
Topics mentioned in this article