Under 19 World Cup 2026 Final: अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में आज भारत का सामना इंग्लैंड के साथ है. आजके मैच में भारत के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका होगा. आज के मैच में वैभव सूर्यवंशी यदि 4 छक्के लगा पाने में सफल रहे तो एक टी-20 वर्ल्ड कप के एडीशन में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. बता दें कि अंडर 19 वर्ल्ड तकप 2026 में वैभव के बल्ले से अबतक कुल 15 छक्के निकले हैं. वहीं, अंडर 19 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड इस समय साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम हैं जिन्होंने साल 2020 के संस्करण में कुल 18 छक्के लगाए थे. यानी 4 छक्के लगाने के बाद वैभव के नाम अंडर-19 वर्ल्ड कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा.
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव का शानदार रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 5 वनेड और 2 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल मिलाकर 445 रन ठोके हैं. इस दौरान वैभव ने 32 छक्के इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ बरसाए हैं. वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ 355 रन वनडे में जमाए हैं तो, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 29 छक्के लगाने का कमाल किया है. उम्मीद यही है कि एक बार फिर 14 साल का यह बल्लेबाजॉ इंग्लैंड के लिए खतरा साबित होंगे.
इंग्लैंड अंडर-19 (ENG U19) संभावित प्लेइंग XI: 1. बेन डॉकिन्स, 2. जोसेफ मूर्स (विकेटकीपर), 3. बेन मेयस (विकेटकीपर), 4. थॉमस रेव (विकेटकीपर) (कप्तान), 5. कैलेब फाल्कनर, 6. राल्फी अल्बर्ट, 7. फरहान अहमद, 8. सेबेस्टियन मॉर्गन, 9. जेम्स मिंटो, 10. मैनी लम्सडेन, 11. एलेक्स ग्रीन
भारत अंडर-19 (IND-U19) संभावित प्लेइंग XI: 1. आरोन जॉर्ज, 2. वैभव सूर्यवंशी, 3. आयुष म्हात्रे (C), 4. वेदांत त्रिवेदी, 5. विहान मल्होत्रा, 6. अभिज्ञान कुंडू (WK), 7. आरएस अंबरीश, 8. कनिष्क चौहान, 9. हेनिल पटेल, 10. दीपेश देवेंद्रन, 11. खिलान पटेल














