India A vs Sri Lanka A Semi-Final LIVE Score, Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का पहला सेमी-फाइनल मुकाबला आज भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच दोहा स्थित वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. 318 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही है श्रीलंका टीम. टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने लसिथ क्रूसपुले और निशान मदुष्का मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं. भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सेमीफाइनल में 317/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया है. वैभव सूर्यवंशी (40) और अभिषेक शर्मा (78) ने तेज शुरुआत देकर पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े. इसके बाद तिलक वर्मा के साथ अभिषेक ने पारी को संभाला और भारत ए को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
अभिषेक शर्मा ने 63 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने 66 गेंदों में 53 रन जोड़े. 30वें ओवर तक भारत ए 197/2 के मजबूत स्कोर पर था और 350 के करीब पहुंचता दिख रहा था, लेकिन श्रीलंका ए के स्पिनरों ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की. भारत ए ने 197/2 से 235/6 तक चार अहम विकेट गंवा दिए. मुश्किल समय में शाहबाज अहमद ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 54 रन की तेज पारी खेली और तनुष कोटियन (28) के साथ मिलकर अंतिम ओवरों में रनगति बढ़ाई. भारत ए ने आखिरी 10 ओवर में 81 रन जोड़े और 317/8 का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा कर दिया. अब श्रीलंका ए को फाइनल में पहुंचने के लिए 318 रन बनाने होंगे. (Live Scorecard)
एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' की टीम
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान
श्रीलंका ए (प्लेइंग इलेवन): लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, वानुजा साहन, विजयकांत वियास्कंथ, रविन्दु फर्नांडो, लाहिरू समराकून, गरुका संकेथ.
IND-A vs SL-A LIVE Score: जीत की ओर कदम बढ़ा रहा श्रीलंका, भारतीय गेंदबाजों के सामने चुनौती
शाहबाज अहमद का यह ओवर भारत-ए के लिए महंगा साबित हुआ. निशान मदुश्का ने एक चौका और एक छक्का लगाकर 13 रन बटोरे. इसके साथ ही श्रीलंका-ए लक्ष्य से सिर्फ 111 रन दूर रह गया है.
IND-A vs SL-A LIVE Score: जयवर्धने ने 62 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक, भारतीय गेंदबाजी में नहीं दिख रही धार
जयवर्धने ने 62 गेंदों में तूफानी शतक जड़ दिया है, इसके साथ ही 318 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका की टीम जीत की ओर कदम बढ़ा रही है
IND-A vs SL-A LIVE Score: रुक नहीं रही क्रूसपुले और जयवर्धने की तूफानी बल्लेबाजी, भारतीय गेंदबाजों को चुनौती
क्रूसपुले और जयवर्धने की तूफानी बल्लेबाजी रुकने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में ये भारतीय गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी कर रहा है. श्रीलंका के दोनों ओपनर ने अब तक 128 रनों की साझेदारी कर ली है.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: भारतीय गेंदबाजों को विकेट की तलाश, क्रूसपुले और जयवर्धने की शानदार बल्लेबाजी
टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने मजबूत चुनौती पेश कर रहे हैं, इसके साथ ही जयवर्धने अपने अर्धशतक की और बढ़ रहे हैं.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: 5 ओवर के बाद श्रीलंका ए का स्कोर 56/0
5 ओवर के बाद श्रीलंका ए का स्कोर 56/0 हो गया है. सिनेथ जयवर्धने 35 और लासिथ क्रूसपुले 18 रन बनाकर नाबाद हैं. सिनेथ ने हर्षित राणा के इस ओवर में दो चौके जड़कर भारत ए की चिंता बढ़ा दी. श्रीलंका ए ने सिर्फ 5 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए हैं और 318 रन के लक्ष्य का आक्रामक अंदाज में पीछा कर रही है.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: 2 ओवर के खेल में 2 कैच टपकाये
भारतीय टीम के तरफ से 2 ओवर के खेल में 2 कैच टपकाये जा चुके हैं, लसिथ क्रूसपुले से बड़ी पारी की उम्मीद होगी
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? श्रीलंका ने शुरू किया लक्ष्य का पीछा
श्रीलंका ने 318 रन के लक्ष्य का पीछा शुरू कर दिया है, इसके साथ ही आज के मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल का टिकट कटा लेगी.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: भारत ए ने श्रीलंका को दिया 318 रन का टारगेट
भारत ए ने 50 ओवर में 317/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया है. अभिषेक शर्मा (78), वैभव सूर्यवंशी (40), तिलक वर्मा (53) और अंत में शाहबाज अहमद की 48 गेंदों पर नाबाद 54 रन की तेज पारी ने टीम को 300 के पार पहुंचाया. आखिरी 10 ओवरों में भारत ए ने 81 रन जोड़कर मैच का रुख बदला. अब फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए श्रीलंका ए को 318 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: तनुष कोटियन 30 गेंदों पर 28 रन बनाकर OUT
49 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 308/7 हो गया है. शाहबाज अहमद 47 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि तनुष कोटियन 30 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हो गएॉ. इस ओवर में शाहबाज ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन आखिरी गेंद पर कोटियन का विकेट गिर गया. जनिथ लियानागे ने रविंदु फर्नांडो के हाथों कैच कराकर श्रीलंका ए को अहम सफलता दिलाई.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 298/6
48 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 298/6 हो गया है. शाहबाज अहमद 45 और तनुष कोटियन 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इस ओवर में शाहबाज ने गरुका संकेथ की स्लॉट गेंद पर शानदार छक्का जड़कर दबाव बढ़ाया और अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए. भारत ए ने आखिरी ओवरों में तेज़ी दिखाई है और अब 300 रन का आंकड़ा बेहद करीब है.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: शाहबाज अहमद खेल रहे बड़े शॉट
46 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 274/6 हो गया है. शाहबाज अहमद 28 और तनुष कोटियन 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. इस ओवर में शाहबाज ने गरुका संकेथ की फुलटॉस पर शानदार छक्का जड़ा, जबकि कोटियन ने आखिरी चरण में चौका लगाकर रनगति बढ़ाई. भारत ए ने ओवर से 12 रन बटोरकर मजबूत फिनिश की ओर कदम बढ़ाया है.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: टीम इंडिया को बड़े शॉट्स की जरूरत
45 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 262/6 हो गया है. शाहबाज अहमद 21 और तनुष कोटियन 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वानुजा साहन ने इस ओवर में रनगति पर अच्छी तरह लगाम लगाई. दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल्स के जरिए पारी आगे बढ़ाई, लेकिन भारत ए को डेथ ओवरों में अब बड़े शॉट्स की जरूरत होगी.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: आखिरी 10 ओवर में शाहबाज पर टिकी नजर
44 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 258/6 हो गया है. शाहबाज अहमद 19 और तनुष कोटियन 14 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. निपुन धनंजय का स्पेल समाप्त हो गया है, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने जोखिम से बचते हुए लगातार स्ट्राइक रोटेट की. भारत ए अब आखिरी छह ओवरों में तेज रन बटोरकर बड़े स्कोर की ओर बढ़ना चाहेगी.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: 41 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 239/6
शाहबाज अहमद 11 और तनुष कोटियन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. सूर्यांश शेडगे के विकेट के बाद भारत ए फिर दबाव में दिखी. वानुजा साहन के इस ओवर में शुरुआती तीन गेंदों पर कोई रन नहीं आया, जबकि पूरे ओवर से सिर्फ 3 रन निकले.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: सूर्यांश शेडगे 13 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट
भारत ए को 236 रन के स्कोर पर छठा झटका लगा है. सूर्यांश शेडगे 13 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए. निपुन धनंजय की गेंद पर उन्होंने डीप मिडविकेट की ओर हवाई शॉट खेला, जहां रविंदु फर्नांडो ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लिया. कैच को लेकर कुछ देर तक जांच चली, लेकिन रिप्ले में कैच साफ नजर आने के बाद अंपायर ने शेडगे को पवेलियन भेज दिया। अब तनुष कोटियन क्रीज पर आए हैं.
39 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 231/5
39 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 231/5 हो गया है. शाहबाज अहमद 9 और सूर्यांश शेडगे 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. रिंकू सिंह के विवादित विकेट के बाद भारत ए की रनगति धीमी पड़ गई है. रविंदु फर्नांडो ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया और सिर्फ 3 रन खर्च किए.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: विकेट गिरते ही अंपायर पर भड़के रिंकू सिंह
भारत ए को 220 रन के स्कोर पर पांचवां झटका लगा है. रिंकू सिंह 21 गेंदों में 12 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट घोषित किए गए, लेकिन फैसले से वह पूरी तरह असहमत नजर आए. रविंदु फर्नांडो की गेंद पर आउट दिए जाने के बाद रिंकू अंपायर पर भड़क गए. रिप्ले में अंदरूनी किनारा लगने की संभावना भी दिखी, लेकिन डीआरएस नहीं होने के कारण उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: 36 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 220/4
36 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 220/4 हो गया है. रिंकू सिंह 12 और शाहबाज अहमद 5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद रिंकू ने इस ओवर में निपुन धनंजय को शानदार छक्का जड़कर दबाव कम किया. भारत ए ने फिर से रनगति बढ़ाने के संकेत दिए हैं.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: 34 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 207/4
34 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 207/4 हो गया है. रिंकू सिंह 2 और शाहबाज अहमद 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. तिलक वर्मा के विकेट के बाद श्रीलंका ए ने शिकंजा कस दिया है. निपुन धनंजय के इस ओवर में बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके और भारत ए को केवल 2 रन ही मिले.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: तिलक वर्मा 53 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू OUT
भारत ए को 211 रन के स्कोर (32.1 ओवर) पर चौथा झटका लगा है. तिलक वर्मा 66 गेंदों में 53 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. उनकी पारी में 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. रविंदु फर्नांडो की सीधी गेंद पर स्वीप खेलने के प्रयास में तिलक चूक गए और अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया. सेट बल्लेबाज के आउट होने से अब भारत ए को मध्यक्रम से बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: भारत ए को तीसरा झटका, कुमार कुशाग्र OUT
भारत ए को 190 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है. कुमार कुशाग्र 27 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया. निपुन धनंजय की गेंद पर कुशाग्र ने मिडविकेट की ओर शॉट खेला, लेकिन पवन रत्नायके ने शानदार कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत किया.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: तिलक वर्मा का साथ दे रहे कुशाग्र
28 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 187/2 हो गया है. तिलक वर्मा 44 और कुमार कुशाग्र 14 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. निपुन धनंजय के ओवर में बड़े शॉट नहीं लगे, लेकिन दोनों बल्लेबाजों ने समझदारी से स्ट्राइक रोटेट की. तिलक अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं, जबकि कुशाग्र भी साझेदारी को मजबूती दे रहे हैं.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: 25 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 172/2
25 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 172/2 हो गया है. तिलक वर्मा 39 और कुमार कुशाग्र 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इस ओवर की पहली ही गेंद पर तिलक ने शानदार स्वीप खेलकर चौका बटोरा. अभिषेक शर्मा के विकेट के बाद भारत ए ने संयम के साथ पारी आगे बढ़ाई है और तिलक एक बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे हैं.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: अभिषेक शर्मा 63 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट
भारत ए को 171 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है. अभिषेक शर्मा 63 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया. लाहिरु समराकून ने बड़ी सफलता दिलाई, जबकि जनिथ लियानागे ने कैच लपककर श्रीलंका ए को मुकाबले में वापसी दिलाई.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: अभिषेक ने श्रीलंका ए पर बनाया दबाव
19 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 146/1 हो गया है. अभिषेक शर्मा 69 और तिलक वर्मा 26 रन बनाकर क्रीज पर मजबूती से जमे हुए हैं. इस ओवर की पहली दो गेंदों पर अभिषेक ने छक्का और चौका जड़कर दबाव पूरी तरह श्रीलंका ए पर डाल दिया. वहीं तिलक ने अंत में सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट की और साझेदारी को आगे बढ़ाया.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: 17 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 130/1
17 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 130/1 हो गया है. अभिषेक शर्मा 56 रन और तिलक वर्मा 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वानुजा साहन ने इस ओवर में बल्लेबाजों को बांधे रखा. अभिषेक और तिलक सिर्फ एक-एक सिंगल ही निकाल सके, जिससे ओवर से महज 2 रन आए और रनगति थोड़ी धीमी हुई.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: 16 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 128/1
16 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 128/1 हो गया है. अभिषेक शर्मा 55 और तिलक वर्मा 22 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. वानुजा साहन के ओवर में बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने का मौका नहीं मिला. भारत ए को ज्यादातर रन सिंगल्स से मिले, जबकि श्रीलंका ए की ओर से एक बार फिर अतिरिक्त रन भी देखने को मिले.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: अभिषेक और तिलक ने संभाली कमान
14 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 119/1 हो गया है. अभिषेक शर्मा 52 और तिलक वर्मा 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इस ओवर की पहली ही गेंद पर अभिषेक ने एक्स्ट्रा कवर के जरिए चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने रन की रफ्तार पर कुछ हद तक लगाम लगाई, लेकिन भारत ए ने कंट्रोल बनाए रखा है.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: इंडिया- ए का स्कोर 100 रन के पार
12 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 100/1 हो गया है. अभिषेक शर्मा 41 और तिलक वर्मा 10 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. जनिथ लियानागे के इस ओवर में बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके. तिलक को एक बार नीची रहती गेंद ने परेशान किया, जबकि अभिषेक ने आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर भारत ए के 100 रन पूरे कराए.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: 10 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 95/1
10 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 95/1 हो गया है. अभिषेक शर्मा 38 और तिलक वर्मा 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. वैभव सूर्यवंशी के विकेट के बाद भी भारत ए ने रनगति बनाए रखी है और बड़े स्कोर की ओर मजबूती से बढ़ रहा है.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी 40 रन बनाकर आउट
भारत ए को 59 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा है. वैभव सूर्यवंशी 27 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए, उनकी पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. जनिथ लियानागे ने शॉर्ट गेंद पर वैभव को फंसाया, जिनका कैच लासिथ क्रूसपुले ने लिया.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: वैभव 3 चौके और दो छक्के लगाकर क्रीज पर
7 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 70/0 हो गया है. वैभव सूर्यवंशी 30 रन और अभिषेक शर्मा 31 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. 7 ओवर तक वैभव 3 चौके और दो छक्के लगाकर खेल रहे हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 6 चौके लगाकर क्रीज पर हैं..
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: 6 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 58/0
वैभव सूर्यवंशी 29 और अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. अब तक दोनों सलामी बल्लेबाजों ने अटैकिंग बल्लेबाजी दिखाई है. 6 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 58/0 है.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: चार ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 34/0
वैभव सूर्यवंशी 21 और अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं. भारत ए को आक्रामक शुरुआत मिली है, वैभव ने चौकों की मदद से रनगति तेज रखते हुए श्रीलंका ए पर दबाव बनाया है.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: वैभव सूर्यवंशी की तेज शुरुआत
2 ओवर के बाद भारत ए का स्कोर 16/0 हो गया है. अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी क्रीज पर मौजूद हैं. भारत ए को तेज शुरुआत मिली है, जबकि श्रीलंका ए ने 6 अतिरिक्त रन देकर दबाव कम कर दिया.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: पहले ओवर में वैभव ने दिखाया इरादा, चौके के साथ हुई शुरुआत
भारत ए ने सेमीफाइनल में अच्छी शुरुआत की है. पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने रविंदु फर्नांडो की गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से चौका जड़कर खाता खोला. ओवर से कुल 6 रन आए और भारत ए बिना नुकसान 6 रन पर पहुंच गया.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: भारत ए प्लेइंग इलेवन
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: भारत 'ए' ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, वैभव-अभिषेक का कुछ देर में दिखेगा कहर
भारत 'ए' के कप्तान तिलक वर्मा श्रीलंका 'ए' के खिलाफ टॉस जीतने में कामयाब हुए हैं. उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. कुछ देर में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करते हुए नजर आएंगे.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: टॉस में बस 15 मिनट बाकी! 3 बजे आएंगे दोनों टीमों के कप्तान
टॉस का समय करीब-करीब पास आ गया है. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में तीन बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच 3.30 बजे से देखने को मिलेगा. टॉस होने में अब करीब 15 मिनट रह गए हैं.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: आज फिर क्रिकेट प्रेमियों को वैभव सूर्यवंशी से विस्फोटक पारी की उम्मीद!
भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात 'ए' के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी की थी. पारी का आगाज करते हुए उन्होंने उन्होंने महज 52 गेदों में दोहरा शतक जड़ दिया था. मुकाबले के दौरान वह 204 रन बनाने में कामयाब हुए थे. इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के देखने को मिले थे. क्रिकेट प्रेमियों को कुछ वैसी ही आतिशी पारी की आज भी उम्मीद है.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए श्रीलंका 'ए' की टीम
लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुश्का (विकेटकीपर), पवन रथनायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा सहान, लाहिरू समरकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलाज समुदिता, विजयकांथ व्यासकांथ, गरुका संकेथ, दुविन्दु रणतुंगा, शरुजन शनमुगनाथन और चामिका हीनातिगाला.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के लिए भारत 'ए' की टीम
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान, आयुष बडोनी, तनुश कोटियान, प्रिंस यादव और विप्रज निगम.
India A vs Sri Lanka A LIVE Score: तीन बजे होगा टॉस
सेमी-फाइनल मुकाबले में टॉस के लिए भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' के कप्तान मैदान में तीन बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि दोपहर 3.30 बजे से देखने को मिलेगा.
नमस्कार!
भारत 'ए' और श्रीलंका 'ए' के बीच खेले जाने वाले पहले सेमी-फाइनल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.