शेफील्ड शील्ड (Sheffield Shield) का फाइनल मुकाबला दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया (South Australia vs Victoria) के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा है. जहां से हैरतअंगेज खबर निकलकर सामने आ रही है. एक क्रिकेट प्रेमी को मैच का लुत्फ उठाने से इसलिए रोक दिया गया. क्योंकि उसने इमरान खान (Imran Khan) के समर्थन वाली टी-शर्ट पहनी थी. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार फैंस का नाम ल्यूक ब्राउन (Luke Brown) था. ब्राउन के टी-शर्ट पर लिखा था 'फ्री इमरान खान'. यहीं बात वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को थोड़ी अटपटी लगी. उनका मानना था कि यह एक राजनीतिक बयान है. इसलिए मैदान में एंट्री करने से पहले फैन को उसे ढकना पड़ा. जिसके बाद ही उसे मैदान में एंट्री मिल पाई.
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के साथ हुई बातचीत के दौरान क्रिकेट एसोसिएशन के प्रवक्ता ने कहा, 'क्रिकेट जगत में इमरान खान की सुरक्षा को लेकर व्यापक चिंता है. हमारा मानना है कि यह एक मानवीय मुद्दा है और हम उसी के मुताबिक कार्रवाई करेंगे.'
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निर्णय को बताया सही
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सुरक्षाकर्मियों की तरफ से लिए गए इस फैसले को सही ठहराया है. पूर्व क्रिकेटर इमरान खान मौजूदा समय में रावलपिंडी के अडियाला जेल में बंद हैं. जहां उनके स्वास्थ्य को लेकर व्यापक चिंता व्यक्त की गई है.
हैरान है फैन
वहीं सुरक्षाकर्मियों की तरफ से रोके जाने के बाद ल्यूक ब्राउन हैरान हैं. उनका कहना है, 'मुझे बिल्कुल आश्चर्य हुआ. मैं उनकी परेशानियों को समझता हूं. उन्हें कई सारी परिस्थितियों से निपटना पड़ता है. वे बहुत अच्छे थे. मैं समझ सकता हूं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया होगा, लेकिन मुझे लगता है कि यह गलत फैसला है. क्रिकेट जगत को इमरान खान का समर्थन करना चाहिए.'
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के पहले मैच में ही कोहली करेंगे धमाका! रोहित का रिकॉर्ड तोड़ यह कारनामा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय














