'यारों बस दुआ करो', भारत-इंग्लैंड मैच में हुई बारिश, तो जानें नियमों के मुताबिक किसे मिलेगा फाइनल का टिकट

अगर सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है. जानें क्यों

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भारतीय खिलाड़ी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में भारतीय टीम का सामना इंग्लैंड से 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होना है. टी20 विश्व कप में लगातार तीसरा मौका है, जब यह दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरेंगी. हालांकि, अगर सेमीफाइनल मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो भारतीय टीम का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट सकता है. आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए 'रिजर्व-डे' रखा है. यानी अगर 5 मार्च को लगातार बारिश होने की वजह से भारत-इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू नहीं हो पाता है, तो मैच 6 मार्च को खेला जाएगा. वहीं, अगर बारिश के कारण 5 मार्च को मैच अधूरा रह जाता है, तो उसे भी अगले दिन (6 मार्च) को पूरा किया जाएगा.

हालांकि, अगर 5 और 6 मार्च दोनों ही दिन खराब मौसम की वजह से सेमीफाइनल मुकाबला धुल जाता है, तो इस स्थिति में सुपर-8 राउंड में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा. इंग्लैंड ने सुपर-8 राउंड में खेले अपने तीनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है. दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराया था, लेकिन भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. इंग्लैंड ने सुपर-8 में अपने सभी मुकाबले जीते हैं और इस कारण इंग्लिश टीम फाइनल में पहुंच जाएगी.

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड दमदार रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें से टीम इंडिया ने 17 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लैंड ने 12 मैच जीते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 10 विकेट से रौंदा था.

टीम इंडिया के सामने अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने की चुनौती होगी, तो इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें- SA vs NZ Semifinal: किसकी जीत की दुआ मांग रहे भारतीय क्रिकेट प्रेमी?

Featured Video Of The Day
Hormuz Strait | Khamenei | Iran US War | होर्मुज के बंद होने से दुनिया में बड़ा संकट, ग्लोबल ऑयल शॉक!
Topics mentioned in this article