27 minutes ago

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होनी है और उससे पहले आईसीसी ट्रॉफी का टूर जारी है. बुधवार को आईसीसी ट्रॉफी एनडीटीवी के हेड क्वार्टर आएगी. इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन मौजूद रहेंगे जबकि पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ़ जूम से जुड़े रहेंगे. आईसीसी की यह ट्रॉफी इस तरह से डिजाइन की गई है, जिससे भ्रम पैदा करता है. यह भ्रम T20 फॉर्मेट की तेज़ रफ़्तार प्रकृति को दिखाता है. ट्ऱॉफी को बनाने में पांच अलग-अलग मेटल का इस्तेमाल किया गया है. एक मजेदार बात यह है कि किसी भी चैंपियन टीम को ट्रॉफी सौंपी नहीं जाती है. यह हमेशा आईसीसी के पास रहती है. विजेता टीम को ट्रॉफी की रेप्लिका दी जाती है.

Feb 04, 2026 00:21 (IST)

T20 World Cup Trophy Tour Live: कैसे होता है टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का निर्माण?

टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को पूरी तरह हाथ से लंदन स्थित थॉमस लाइट की वर्कशॉप में बनाया जाता है.  प्रारंभिक स्केच और तकनीकी ड्रॉइंग तैयार की जाती है. संरचनात्मक मजबूती और संतुलन के लिए गणनाएं की जाती हैं. डिज़ाइन में कला और इंजीनियरिंग दोनों का समन्वय होता है. ट्रॉफी के 5 अलग-अलग मेटल हिस्से अलग-अलग तैयार किए जाते है. प्रत्येक हिस्से को अनुभवी कारीगर हाथ से आकार देते हैं. कई उपकरण 200 साल से भी पुराने पारंपरिक औज़ार होते हैं. बारीक नक्काशी मास्टर कारीगर करते हैं.

Feb 04, 2026 00:20 (IST)

T20 World Cup Trophy Tour Live: किसने बनाई है वर्ल्ड कप की ट्रॉफी?

आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को थॉमस लाइट नामक प्रतिष्ठित लंदन-आधारित कंपनी द्वारा डिज़ाइन और निर्मित किया गया है. यह कंपनी ब्रिटेन के राजा की ओर से रॉयल वारंट प्राप्त सिल्वरस्मिथ और गोल्डस्मिथ है. थॉमस लाइट ने 2021 में ट्रॉफी बनाई थी. इस कंपनी ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मेस, एमिरेट्स एफए कप, द हंड्रेड ट्रॉफी और वाइटैलिटी ब्लास्ट ट्रॉफी बनाई है.

Feb 04, 2026 00:20 (IST)

T20 World Cup Trophy Tour Live: खास है आईसीसी ट्रॉफी

आईसीसी की यह ट्रॉफी इस तरह से डिजाइन की गई है, जिससे भ्रम पैदा करता है. यह भ्रम T20 फॉर्मेट की तेज़ रफ़्तार प्रकृति को दिखाता है. ट्ऱॉफी को बनाने में पांच अलग-अलग मेटल का इस्तेमाल किया गया है. एक मजेदार बात यह है कि किसी भी चैंपियन टीम को ट्रॉफी सौंपी नहीं जाती है. यह हमेशा आईसीसी के पास रहती है. विजेता टीम को ट्रॉफी की रेप्लिका दी जाती है.

Feb 04, 2026 00:14 (IST)

T20 World Cup Trophy Tour Live: एनडीटीवी दफ्तर आएगी वर्ल्ड कप ट्रॉफी

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वर्ल्ड कप ट्रॉफी टूर पर हैं और इसके तरह वह बुधवार को एनडीटीवी दफ्तर आएगी. इस दौरान अतुल वासम और राशीद लतीफ रहेंगे.

Featured Video Of The Day
Giriraj Singh EXCLUSIVE: Trump Tariff पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, विपक्ष पर ये क्या बोले?
Topics mentioned in this article