ICC T20 World Cup Final IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय बल्लेबाजों ने गजब का प्रदर्शन किया है. खिताबी मुकाबले में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतनरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दी. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी दी. 21 गेंदों पर 52 रन बनाकर अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन के साथ मिलकर संजू सैमसन ने पारी को आगे बढ़ाया. 33 गेंदों पर संजू सैमसन ने फिफ्टी पूरी की.
अभिषेक, संजू के बाद ईशान ने भी कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान ने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी की. उन्होंने 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 23 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की.
भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया है. अब न्यूजीलैंड को यह मैच जीतने के लिए 120 गेंदों पर 256 रन बनाने होंगे. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.भारतीय टीम इस मुकाबले में बिना किसी बदलाव के उतरी है, जबकि न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी
यह भी पढ़ें - India vs New Zealand Final Live Score के पल-पल के अपडेट पढे़ं यहां














