ICC T20 World Cup 2026 Prize Money: जिस दिन का क्रिकेट प्रेमियों को इंतजार था. वह दिन आ गया है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल आज (आठ मार्च) भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. वह टूर्नामेंट की चैंपियन बनेगी. कीवी टीम के लिए आज का दिन काफी विशेष है. क्योंकि वह एक बार भी प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम नहीं कर पाई है. वहीं ब्लू टीम के लिए भी आज का दिन काफी खास है. सूर्या एंड कंपनी आज का मुकाबला जीतती है तो वह तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी. जिसमें पहला रिकॉर्ड होगा कि वह बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी. इसके अलावा आज से पहले किसी भी टीम ने प्रतिष्ठित खिताब को तीन बार अपने नाम नहीं किया है. यह उपलब्धि भी ब्लू टीम अपने नाम कर लेगी. तीसरा रिकॉर्ड घर पर खिताब जीतने का होगा. किसी भी टीम ने खबर लिखे जाने टी20 वर्ल्ड का खिताब अपने होम ग्राउंड पर नहीं जीता है.
खिताब जीतने पर होगी छप्पर फाड़ पैसों की बारिश
टूर्नामेंट की चैंपियन चाहे जो टीम बने. मगर यहां शिरकत करने वाली सभी टीमों पर जमकर इनामी राशि की बरसात होने वाली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट के लिए $13.5 मिलियन के प्राइज पूल की घोषणा की है. इस राशि को भारतीय रुपयों में देखें तो ₹120 करोड़ रुपये की आस पास आता है.
खिताब जितने वाली टीम को सबसे ज्यादा $3 मिलियन (लगभग ₹27.48 करोड़) मिलेंगे. वहीं रनर-अप को $1.6 मिलियन (लगभग ₹14.65 करोड़) प्रदान किए जाएंगे.
वहीं सुपर-8 तक का सफर तय करनी वाली टीमों को क्रमशः $380,000-$380,000 (लगभग ₹7.24 करोड़) प्रदान किए जाएंगे. जिसमें पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज जैसी तगड़ी टीमें शामिल है.
ग्रुप-स्टेज में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. पहले ही चरण से बाहर होने वाली टीमों को क्रमशः $250,000-$250,000 की राशि प्रदान की जाएगी. भारतीय रुपयों में देखें तो सभी टीमों का क्रमशः ₹2.29 करोड़-₹2.29 करोड़ मिलेंगे.
यह भी पढ़ें- नवजोत सिंह सिद्धू ने मोहम्मद आमिर को क्यों बोला 'ढोंगी बाबा'?














