T20 World Cup 2026: अब कैसे होगी सुपर 8 में नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म में वापसी? नासिर हुसैन ने बताया

T20 World Cup 2026: T20 World Cup में 3 डक बनाने के बाद अभिषेक शर्मा को लेकर पूर्व दिग्गज अपनी-अपनी राय दे रहे हैं और उन्हें सलाल भी दे रहे हैं कि आखिर कैसे वह अपने पुराने फॉर्म में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Abhishek Sharma, सुनील गावस्कर ने बताया अभिषेक शर्मा के फेल होने का मुख्य कारण क्या है !

Nasser Hussain explains Abhishek Sharma return to form: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन  भी अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म से हैरत हैं. अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप में अपने लगातार तीन मैच में खाता भी नहीं खोल पाए हैं. जिसको लेकर अब बहस शुरू हो गई है. ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अभिषेक शर्मा के फॉर्म को लेकर बात की है और उन्हें सलाह दी है .नासिर हुसैन ने बताया है कि अभिषेक अपनी फॉर्म में वापसी कैसे कर सकते हैं. पूर्व इंग्लैंड कप्तान ने आईसीसी के साथ बात करते हुए अपनी राय दी और माना है कि अभिषेक को अपनी पुरानी बेहतरीन पारियों की फुटेज देखनी होगी और वहां से सीखनी होगा कि आखिर वो कहां गलती कर रहे हैं. 

आईसीसी को दिए इंटरव्यू में नासिर हुसैन ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि 3 डक ने इसे मानसिक बना दिया है, यह ऐसा नहीं है कि आप 10-15 रन बना रहे हैं. आप अचानक तीन डक पर आउट हो गए हैं. मैं मानता हूं, यह वहां से फॉर्म की गिरावट है, जहां वह थे. वह सचमुच बॉल के नियमित हिटर हैं."

ये भी पढ़ें- गुरु गंभीर के  कारण फॉर्म में वापसी कर सकते हैं अभिषेक शर्मा, जानिए कैसे

ये भी पढ़ें-  T20 World Cup 2026: 'उम्मीदें उस पर भारी पड़ रही', 0 की हैट्र‍िक बनाने वाले अभिषेक शर्मा को सुनील गावस्कर ने दिया फॉर्म में वापसी का गुरु मंत्र

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा, "देखिए मुझे जहां तक लगता है कि यह टेक्नीकल नहीं मेंटल गड़बड़ है, उन्हें अब इस बात की जरूरत है कि वह अपनी कुछ अच्छी पारियों को याद करें और वहां से सीखकर अगली पारी में बल्लेबाजी करें. उन लम्हों को फिर से जिएं. इससे वह अपना खोया विश्वास फिर से हासिल करें और फिर मैदान पर उस कॉन्फिडेंस को लाएं".

Advertisement

नासिर हुसैन ने कहा, "अभिषेक को बस किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उस पर थोड़ा ध्यान दे, आपको अपने कमरे में जाकर अपने उन पुराने वीडियो को देखने की जरूरत है, मुझे नहीं पता कि उनके पास वह वीडियो है या नहीं लेकिन यह उन्हें करना चाहिए, आपको बस किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उस पर थोड़ा ध्यान दे और साथ में मिलकर उसे देखें और नोट करें कि उन पारी के दौरान और हाल के दिनों की पारी में क्या अंतर आ रहा है. बस दो दिन वहीं बैठकर खुद को याद दिलाएं कि आप कितने अच्छे बल्लेबाज, सब ठीक हो जाएगा. वह एक बड़ा हीटर है और उम्मीद है कि जल्द ही अपने रंग में दिखेगा."

बता दें कि अब भारतीय टीम सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबला करने वाली है. 22 फरवरी को दोनों टीमों के बीच यह मैच खेला जाएगा. इस मैच को लेकर भी नासिर हुसैन ने अपनी राय रखी है और माना है कि यह मैच का परिणाम तय करेगा कि इस बार टी-20 वर्ल्ड कप का विजेता कौन होगा. साउथ अफ्रीका टी-20 की बेस्ट साइड में से एक हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सबसे मुश्किल मैच में से एक होगा."

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sanjeev Balyan पर कौन से बयान का Sangeet Som से नहीं बना जवाब! Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article