भारत T20 वर्ल्ड कप में कैसे वापसी कर सकता है? कैसे पहुंचेगा सेमीफाइनल में, जानें तीन-तरफा टाई का मामला क्या है

T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सुपर 8 ओपनर में साउथ अफ्रीका से 76 रन से मिली करारी हार के बाद, भारत टूर्नामेंट में अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को ज़िंदा रखने के लिए मज़बूती से वापसी करने की उम्मीद करेगा।

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
T20 World Cup 2026: भारत कैसे पहुंच रहा सेमीफाइनल में, जानिए !

How can India qualify for semifinal: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 के पहले मैच में भारत की 76 रन की करारी हार ने उनकी बैटिंग लाइन-अप की कमियों को सामने ला दिया. भारत की बैटिंग बुरी तरह फेल हो गई और 188 रन के टारगेट का पीछा करते हुए वे सिर्फ 111 रन पर आउट हो गई. इस तरह उन्हें T20 वर्ल्ड कप के किसी भी मैच में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के साथ ही आईसीसी इवेंट्स में भारत की लगातार 17 मैचों की हार का सिलसिला भी खत्म हो गया. भारत ने पिछले साल T20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी, जिसमें वह बिना हारे रहा था. रविवार को अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट में अपनी पहली हार झेलने से पहले, वे T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में अपने चार मैचों में बिना हारे रहे थे. अब सवाल है कि भारतीय टीम वापसी कैसे कर सकती है और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सूर्या एंड कंपनी को क्या करना होगा. 

ये भी पढ़ें- T20 World Cup Semifinal Scenario: भारत की हार और वेस्टइंडीज की जीत के बाद वर्ल्ड कप में उथल पुथल, जानें कौन पहुंचेगा समीफाइनल में

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानें पूरा गणित

संजू सैमसन और कुलदीप यादव की होगी वापसी?

भारत के पूर्व दिग्गज संजय मांजरेकर के सुझाव दिए हैं कि भारत को टूर्नामेंट में वापसी करने और सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए कुछ बड़े बदलाव करने होंगे. अभिषेक के खराब फॉर्म और तिलक के नंबर 3 पर लगातार अच्छा न खेलने के बीच, सैमसन एक अच्छा ऑप्शन हैं. अनुभवी दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को खराब फॉर्म की वजह से बाहर रखा गया था, लेकिन वह स्पिन को बेहतर तरीके से खेल सकते हैं और टॉप पर भारत की मुश्किलें को हल कर सकते हैं. 

भारतीय टीम मैनेजमेंट को खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक की जगह सैमसन को लाने पर विचार करना चाहिए, जिन्होंने अब तक टूर्नामेंट में 4 मैचों में सिर्फ 15 रन बनाए हैं. 

इसके अलावा भारत तिलक को XI से बाहर भी रख सकता है और सैमसन को अभिषेक के साथ ओपनिंग विकल्प के साथ अगले मैच पर जा सकता है,  जबकि किशन के शानदार फॉर्म का इस्तेमाल नंबर 3 पर भारत कर सकता है. यह देखना बाकी है कि भारत अपने सुपर 8 कैंपेन के बाकी हिस्से में टॉप ऑर्डर की दिक्कतों से कैसे निपटेगा.

स्पिनरों के खिलाफ जमकर प्रैक्टिस

भारतीय बैट्समैन को निश्चित रूप से स्पिनरों और नेट्स में धीमी गेंदों के खिलाफ ट्रेनिंग शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि लगभग हर टीम ने धीमी गेंदों से उन्हें परेशान किया है. भारत रिंकू सिंह के रूप में एक एक्स्ट्रा बैटर की जगह कुलदीप को XI में वापस लाने पर भी विचार कर सकता है ताकि एक एक्स्ट्रा विकेट लेने का ऑप्शन खुल सके.  भारत को वाशिंगटन सुंदर के लिए अनुभवी अक्षर पटेल को फिर से XI से बाहर करने की गलती नहीं करनी चाहिए.

Advertisement

अब सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगा भारत 

सुपर 8 में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को हराकर भारत के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. अब भारत को सेमीफाइनल में पहुंचना है तो हर हाल में अपने दोनों मैच जीतने होंगे और साथ ही रन रेट को बेहतर करना होगा. 

समीकरण 1

भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से है, भारत को इस मैच को जीतना होगा और बड़े अंतर के साथ जीतना होगा. 26 फरवरी को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज भी मैच है. ऐसे में भारत को यह उम्मीद करनी होगी किअफ्रीका, वेस्टइंडीज को हरा दे, इसके बाद 1 मार्च को कोलकाता में भारत  अपने अगले मैच में वेस्टइंडीज को हरा दें जिससे भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते खुले रहें. दूसरी ओर अगर वेस्टइंडीज दो मुकाबला जीतने में सफल रही तो फिर मामला नेट रन रेट पर आएगा.  भारत नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज से इस समय काफी पीछे है. 

Advertisement

समीकरण 2, भारत के लिए सबसे अच्छी स्थिति

अगर साउथ अफ्रीका वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है, और 6  पॉइंट्स पर खत्म करता है, जबकि भारत, जिम्बाब्वे और फिर वेस्ट इंडीज को हरा देता है, ऐसे में भारत और वेस्ट इंडीज पॉइंट्स पर बराबर हो जाएंगे, और क्वालिफिकेशन NRR से तय होगा. अगर भारत बड़ी जीत हासिल करता है तो भारत को फायदा होगा. 

समीकरण 3- तीन-तरफ़ा टाई का मामला

अगर वेस्ट इंडीज़ साउथ अफ़्रीका को हरा देता है लेकिन भारत से हार जाता है, और साउथ अफ़्रीका, ज़िम्बाब्वे को हरा देता है, तो तीनों टीमें 4 पॉइंट्स पर सुपर 8 का सफर खत्म करेंगे. इस मामले में, NRR में टॉप दो टीमें आगे बढ़ेंगी.भारत के लिए चिंता की बात यह है कि अहमदाबाद में हार के बाद उनका NRR पहले से ही बहुत ज़्यादा नेगेटिव है. यह शुरुआती झटका महंगा पड़ सकता है.  सीधे शब्दों में कहें तो, भारत को बाकी दोनों मैच जीतने होंगे और बड़े अंतर से जीतना होगा. एक और हार भी लगभग पक्का उनके सेमीफ़ाइनल की उम्मीदें खत्म कर देगी. 

Advertisement

प्वाइंट्स टेबल  में नेट रन रेट का हाल

ग्रुप-1 के प्वाइंट्स टेबल वेस्टइंडीज+5.350 की नेट रन रेट और 2 अंक के साथ पहले नंबर पर है. वहीं, साउथ अफ्रीका 2 अंक और +3.800 की नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है, भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.800  है. यानी भारत को अपना  नेट रन रेट बेहतर करना होगा. इस समय प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम तीसरे नंबर  पर है. जिम्बाब्वे चौथे नंबर पर मौजूद है.

NRR पर निर्भर हुए बिना भारत का सेमीफाइनल सेमीकरण

  1. वेस्ट इंडीज़ बनाम साउथ अफ़्रीका - SA की जीत
  2. ज़िम्बाब्वे बनाम भारत - भारत की जीत
  3. भारत बनाम वेस्ट इंडीज़ - भारत  की जीत
Featured Video Of The Day
Bulldozer Action: 1400 से ज्यादा मकान-दुकान होंगे जमीदोज, कहां हुआ सबसे बड़ा बुलडोजर एक्शन?
Topics mentioned in this article