T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया कैसे कर सकती है सुपर-8 के लिए क्वालीफाई? जानें क्या है समीकरण

T20 World Cup 2026, Australia Super-8 Equation: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंद दिया और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है. श्रीलंका की इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया पर वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतर मंडरा रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
T20 World Cup 2026, Australia Super-8 Equation
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर ग्रुप स्टेज में जीत की हैट्रिक बनाई और सुपर-8 में प्रवेश किया.
  • ऑस्ट्रेलिया का सुपर-8 में पहुंचना अपने हाथ में नहीं है और उसे भाग्य की मदद की जरूरत होगी
  • जिम्बाब्वे के पास सुपर-8 में पहुंचने का अच्छा मौका है और उसे केवल एक जीत की जरूरत है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

T20 World Cup 2026, Australia Super-8 Equation:  पल्लेकेले के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंद दिया. निसांका के नाबाद शतक के दम पर श्रीलंका ने ग्रुप स्टेज में जीत की हैट्रिक के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया. श्रीलंका भले ही सुपर-8 में पहुंच गया, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया पर ग्रुप स्टेज से बाहर होने का खतर मंडरा रहा है. ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 में पहुंचेगा या नहीं, यह अब उसके हाथ में नहीं है. ऑस्ट्रेलिया को यहां पर भाग्य का साथ चाहिए होगा और अगर उसे भाग्य का साथ मिला तो भी उसके सुपर-8 में पहुंचने की संभावना काफी कम है. 

जिम्बाब्वे के पास सुपर-8 का गोल्डन चांस

ऑस्ट्रेलिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ ग्रुप स्टेज में हार का सामना करना पड़ा था. यह जारी टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर था. अगर अब जिम्बाब्वे मंगलवार को होने वाले मुकाबले में आयरलैंड को हरा देती है तो जिम्बाब्वे ग्रुप बी से सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी.  जिम्बाब्वे के पास दो मैच बचे हैं और उसे सुपर-8 में जाने के लिए सिर्फ एक जीत चाहिए. 

कैसे पहुंचेगी ऑस्ट्रेलिया

अगर जिम्बाब्वे को आयरलैंड के खिलाफ हार मिली तो, ऑस्ट्रेलिया को कुछ सांसे मिल जाएगी. जिम्बाब्वे को अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना है और ऑस्ट्रेलिया को उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को हरा दे.

आयरलैंड अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ जीते भी तो यह जीत बड़ी नहीं होना चाहिए. ऑस्ट्रेलिया को अपना आखिरी मुकाबला ओमान के खिलाफ खेलना है. और अगर ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को हरा दिया तो ऐसी सूरत में ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, और जिम्बाब्वे के 4-4 अंक होंगे. ऐसी सूरत में ऑस्ट्रेलिया बेहतर रन रेट के आधार पर सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है.

सीधे शब्दों में कहे तो जिम्बाब्वे अपने दोनों मैच हार जाए. और ऑस्ट्रेलिा अपना आखिरी मैच बड़े अंतर से जीत जाए. तो ऑस्ट्रेलिया के सुपर-8 की उम्मीद बचेंगी. लेकिन अगर जिम्बाब्वे का एक भी मैच धुला या वो जीती, तो ऑस्ट्रेलिया बाहर होगी.

निसांका के शतक से जीती श्रीलंका

पथुम निसांका की नाबाद शतकीय पारी के बूते श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप बी मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 12 गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर सुपर आठ में अपनी जगह पक्की की. निसांका की 52 गेंद में नाबाद 100 रन की पारी से श्रीलंका ने जीत के लिए मिले रिकॉर्ड 182 रन के लक्ष्य को 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाने के अलावा दूसरे विकेट के लिए कुसल मेंडिस (38 गेंद में 51) के साथ 66 गेंद में 97 जबकि पवन रथनायके (15 गेंद में नाबाद 28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 34 गेंद में 79 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को आसान जीत दिला दी.

Advertisement

इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुपर आठ में पहुंचने की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं. अब उसे अपने अंतिम मैच में ओमान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी और बेहतर नेट रन रेट के लिए अन्य परिणामों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. जिम्बाब्वे ने मं अगर आयरलैंड को हरा दिया तो ऑस्ट्रेलिया का सफर ग्रुप चरण में ही खत्म हो जायेगा.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इस रिकॉर्ड पर नहीं गई किसी की नजर, क्या है इसका गंभीर कनेक्शन

Advertisement

यह भी पढ़ें: England vs Italy:इटली को 24 रनों से हराकर इंग्लैंड ने किया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई, एक साथ ये तीन टीमें वर्ल्ड कप से बाहर

Featured Video Of The Day
Maharashtra News: मुस्लिम नेता Abdul Sattar के मंदिर जाने पर खड़ा हुआ बवाल! | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article