हर्ष गोयनका ने विराट का वर्षों पुराना वीडियो किया शेयर, कोहली ने गाया था मंत्रमुग्ध कर देने वाला सांग, देखें Video

हर्ष गोयनका ने विराट कोहली का वर्षों पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह ताजमहल फिल्म का खूबसूरत गीत गाते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
कोहली ने गाया मंत्रमुग्ध कर देने वाला गीत
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • हर्ष गोयनका ने विराट का वर्षों पुराना वीडियो किया शेयर
  • कोहली ने गाया था मंत्रमुग्ध कर देने वाला सांग
  • विराट कोहली आईपीएल 2022 में व्यस्त
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं मौजूदा समय के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के बारे में कौन नहीं जानता है. किंग कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हैं. कोहली के प्रशंसक आपको देश के लगभग हर कोने में मिल जाएंगे. किंग कोहली के अंदर क्रिकेट के अलावा भी कई हुनर विद्यमान हैं. कोहली खेल के अलावा नाचने गानें का भी शौक रखते हैं. उन्हें साथी खिलाड़ियों के साथ अक्सर शादी या अन्य पार्टियों में थिरकते हुए कई बार देखा गया है. इसके अलावा उन्हें सिंगिंग का भी काफी शौक है. 

देश के उद्योगपति हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने उनका एक काफी पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह एक कार्यक्रम में गाते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल यह वीडियो साल 2016 में बांग्लादेश में खेली गई एशिया कप के दौरान की है. उस दौरान भारतीय उच्चायोग ने खिलाड़ियों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में विराट कोहली ने अपने गायकी से पूरा समां बांध दी थी.

IPL 2022: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के मुरीद हुए रवि शास्त्री, बांधे तारीफों के पुल 

कोहली द्वारा गाए गए इस गानें को उस दौरान अनुष्का शर्मा के लिए बताया गया था. दरअसल इस कार्यक्रम में बांग्लादेश की एक गायिका प्रस्तुति दे रहीं थीं, तभी विराट को उनका साथ देने के लिए आमंत्रित किया गया. फिर क्या था विराट ने अपना फेवरेट गीत सुनाकर सबकी मंत्रमुग्ध कर दिया था. उन्होंने बॉलीवुड का प्रसिद्ध गीत 'जो वादा किया वो निभाना पड़ेगा...' गाया. मूल रूप से यह गीत लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया है, जो ताजमहल फिल्म का खूबसूरत गीत है.

बता दें कोहली मौजूदा समय में आईपीएल के 15वें सीजन में व्यस्त हैं. जारी सीजन के लिए आरसीबी की टीम ने कोहली को 15 करोड़ की बड़ी धन राशि में रिटेन किया है. उन्होंने टीम के लिए इस सीजन में अबतक दो मैच खेलते हुए दो पारियों में 53 की एवरेज से 53 रन बनाए हैं. आईपीएल 2022 में उनका स्ट्राइक रेट 147.22 का है.

Advertisement

IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

Featured Video Of The Day
ईरान के समर्थन में नारे लगा रही थी ब्रिटिश महिला, ईरानी पत्रकार ने जमकर सुना दिया
Topics mentioned in this article