Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रचा दिया इतिहास

Harmanpreet Kaur World Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा के मनुका ओवल में सीरीज का दूसरा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया को 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Harmanpreet Kaur World Record

Harmanpreet Kaur World Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा के मनुका ओवल में सीरीज का दूसरा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया को 19 रनों से हार का सामना करना पड़ा. तीन महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 फरवरी को होना है. भले ही यह मुकाबला भारतीय टीम जीत नहीं बनाई, लेकिन यह हरमनप्रीत कौर के लिए हमेशा के लिए खास बन गया. हरमनप्रीत ने जैसे ही इस मुकाबले में मैदान पर कदम रखा, वैसे ही उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. भारत की विश्व विजयी कप्तान हरमनप्रीत कौर अब सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली महिला खिलाड़ी बन गई है. 

यह हरमन का भारत के लिए 356वां इंटरनेशनल मुकाबला था, जिसके साथ उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज खिलाड़ी सूजी बेट्स के 355 मुकाबले के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. इस लिस्ट में वह ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी (349 मैच) और भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज (333 मैच) से आगे हैं. इंग्लैंड की दिग्गज खिलाड़ी शार्लेट एडवर्ड्स 309 मैचों के साथ टॉप-5 में हैं. साल 2009 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वालीं हरमनप्रीत कौर ने अब तक अपने करियर में 6 टेस्ट, 161 वनडे और 189 टी20 मुकाबले खेले हैं. 

अपने शानदार करियर के दौरान हरमनप्रीत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साल 2025 में पहला वनडे वर्ल्ड कप जिताने के साथ हाल ही में इंग्लैंड में टी20 सीरीज में जीत दिलाई. इस महीने की शुरुआत में, उन्हें भारतीय क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए 'पद्म श्री' से भी सम्मानित किया गया था. 

बात अगर गुरुवार को हुए मुकाबले की करें तो जॉर्जिया वोल (88) और बेथ मूनी (46) के बीच पहले विकेट के लिए 128 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 19 रन से हरा दिया. वोल और मूनी की पहले विकेट की साझेदारी भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी भागीदारी रही जिससे मेजबान टीम ने पांच विकेट पर 163 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की लेकिन इसके बावजूद 20 ओवर में नौ विकेट पर 144 रन ही बना सकी जिसमें हरमनप्रीत कौर ने 36, स्मृति मंधाना ने 31 और शेफाली वर्मा ने 29 रन का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने 22 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि किम गार्थ, अनाबेल सदरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनू को दो-दो विकेट मिले. भारत का स्कोर नौवें ओवर में एक विकेट पर 65 रन था लेकिन मेहमान टीम ने आखिर में सात रन के अंदर छह विकेट गंवा दिए.

यह भी पढ़ें: नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में चोटिल होने से बाल-बाल बचे सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह पर निकाला 'गुस्सा', देखें वीडियो

Advertisement

यह भी पढ़ें: West Indies vs Italy: 4 विकेट, 4 कैच शमार जोसेफ का आया जलजला...वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

Featured Video Of The Day
India AI Impact Summit 2026 | भारत AI का नेचुरल हब बन रहा है: PM Modi
Topics mentioned in this article