स्टेज पर साथ लेटना, गले लगना.. मैच के बाद वो चार वायरल वीडियो जिसमें दिखी महिका और हार्दिक की गजब केमिस्ट्री

Hardik Pandya T20 world cup celebration video: माहिका शर्मा के साथ हार्दिक की गजब केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है. जश्न के दौरान हार्दिक और माहिका कई वीडियो सामने आए हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Hardik Pandya celebration video viral With girlfriend Mahieka Sharma

Hardik Pandya and Girlfriend Mahieka Sharma's Celebration Video: भारत के तीसरी बार टी20 विश्व कप जीतने के बाद मैदान पर खिलाड़ियों ने जिस तरह से जश्न मनाया, आने वाले कई दिनों तक सोशल मीडिया पर इसके वीडियो, रील और तस्वीरें छाई रहेंगी.मसलन हार्दिक पंड्या तिरंगे के साथ मैदान में घूमे तो वहीं, अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ उनका जश्न सुर्खियां बटोर रहा है. जीत के बाद माहिका शर्मा के साथ हार्दिक की गजब केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रही है. जश्न के दौरान हार्दिक और माहिका कई वीडियो सामने आए हैं जिसे देखकर समझा जा सकता है कि दोनों कपल कितने प्यार में डूबे हुए हैं. टीम इंडिया के जश्न के दौरान हार्दिक पूरे समय गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए. 

स्टेज पर गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हार्दिक पंड्या

गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए डांस करते हुए दिखे हार्दिक पंड्या

Advertisement

महिका और हार्दिक की गजब केमिस्ट्री

बता दें कि हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 विजेता टीम का हिस्सा रहे हैं. उस मुकाबले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अंतिम ओवर फेंका था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बार फिर अंतिम पलों में गेंद उनके हाथों में थी. पंड्या ने कहा, "जब मैं इंग्लैंड के खिलाफ 19वां ओवर फेंक रहा था, तब मेरे दिमाग में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल चल रहा था. मैंने ईशान किशन और अभिषेक शर्मा से भी कहा था कि जब बल्लेबाजी करने जाओ तो अच्छी यादों के बारे में सोचो.

96 रन से जीता भारत

मैच की बात करें तो भारत ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद संजू सैमसन (89 रन), अभिषेक शर्मा (52 रन) और ईशान किशन (54 रन) के अर्धशतकों से पांच विकेट पर 255 रन बनाए. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड की टीम को 19 ओवर में 159 रन पर समेटकर खिताब जीत लिया. जसप्रीत बुमराह ने चार और अक्षर पटेल ने तीन विकेट झटके जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती को एक विकेट मिला.

Advertisement
Featured Video Of The Day
पोते की Thar से दादी की दर्दनाक मौत, बैक गियर से कुचल गई महिला, डरावना VIDEO
Topics mentioned in this article