क्या हार्दिक पंड्या छोड़ देंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी? पूर्व दिग्गज ने दी सलाह, सेलेक्टर ने इस दिग्गज का सुझाया नाम

Hardik Pandya: कागज़ पर सबसे मज़बूत टीमों में से एक मानी जाने वाली मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार साल 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Hardik Pandya, Mumbai Indians

IPL 2026, Mumbai Indians:  आईपीएल 2026 का आगाज होने में कुछ ही दिन का समय बचा हुआ है. उससे पहले मुंबई इंडियंस कप्तानी को लेकर बवाव मच गया है. दरअसल, पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिस श्रीकांत ने हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ने की सलाह दी है, क्रिस श्रीकांत का यह बयान फैन्स के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है. पूर्व बल्लेबाज ने माना है कि हार्दिक को खुद से ही कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और सूर्या को कप्तान बनाने का समर्थन करना चाहिए. दरअसल, कागज़ पर सबसे मज़बूत टीमों में से एक मानी जाने वाली मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार साल 2020 में रोहित शर्मा की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था. हार्दिक 2024 में गुजरात टाइटन्स से एक बड़े ट्रेड के ज़रिए MI में वापस आए थे. उन्होंने ही 2022 में गुजरात टाइटन्स को उसके पहले ही सीज़न में खिताब दिलाया था. हालांकि, साल 2025 में प्लेऑफ़ से बाहर होने के बाद, 2026 के सीज़न से पहले टीम की कप्तानी में बदलाव की मांग ज़ोर पकड़ने लगी है.

अपने यू- ट्यूब चैनल पर बात करते हुए श्रीकांत ने टीम मैनेजमेंट से, जिसमें हार्दिक, रोहित और सूर्या शामिल हैं. उन्होंने अपील की कि वे सब एक साथ आएं और भविष्य के लिए एक साफ़ रोडमैप तय करें.  उन्होंने लीडरशिप की स्थिति को अजीब बताया, और इस बात की ओर इशारा किया कि कैसे दो वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान - रोहित और सूर्यकुमार..हार्दिक की कप्तानी में खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन से लेकर ऋषभ पंत तक, IPL के वो 10 बड़े स्टार जो अबतक हाथ में नहीं उठा पाए एक बार भी ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में कितना रन बनाना चाहते हैं वैभव सूर्यवंशी ? 'बिहार के लाल' ने दिया जवाब

Advertisement

श्रीकांत ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा, "उन्हें फिर से एक साथ आना होगा, फ्रेंचाइज़ी के मालिकों और टीम मैनेजमेंट को, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर इस स्थिति को फिर से ठीक करना होगा. उन्हें सूर्या से इस साल टीम की कप्तानी करने के लिए कहना चाहिए, ताकि यह देखा जा सके कि क्या इससे किस्मत बदलती है.

पूर्व भारतीय दिग्गज ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि वे कभी भी सूर्या को कप्तान नियुक्त कर सकते हैं. उन्हें अभी इसकी घोषणा करने की ज़रूरत नहीं है. यह एक मज़ेदार स्थिति है. हार्दिक एक अच्छे कप्तान हैं. लेकिन, अब उनके अंडर में दो ऐसे कप्तान खेल रहे हैं जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप जीता है. यह उनके सेटअप के अंदर की कोई आंतरिक नीति है जिसे उन्हें सुलझाना होगा.  बाहर से देखने पर, ज़ाहिर तौर पर सूर्यकुमार यादव ही सबसे सही विकल्प लगते हैं.  लेकिन हो सकता है कि यह फ्रेंचाइज़ी की कोई नीति हो."

Advertisement

बीसीसीआई के पूर्व सिलेक्टर ने हार्दिक से यह भी कहा कि वे अपनी मर्ज़ी से कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंप दें, जिनकी कप्तानी में भारत ने हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. पूर्व भारती दिग्गज ने कहा, "यह एक अजीब स्थिति है, हार्दिक ने रोहित और सूर्या की कप्तानी में खेलकर भारत को वर्ल्ड कप जिताने में मदद की थी. ऐसे में, हार्दिक को खुद ही कप्तानी के लिए मना कर देना चाहिए और सूर्या को टीम की कमान संभालने देनी चाहिए. अगर हार्दिक खुद मैनेजमेंट से यह बात कह देते हैं, तो सारी समस्याएं सुलझ जाएंगी. उन्हें कहना चाहिए, 'सूर्या को कप्तानी करने दो और मैं उनका साथ दूंगा. इस समस्या को सुलझाने का यही एक तरीका है."

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: इजरायल के Nuclear Site पर ईरान का बड़ा हमला | Trump | Bharat Ki Baat Batata Hoon