T20 World Cup में क्यों नहीं चल पा रहा था हार्दिक का बल्ला? प्लेयर ऑफ द मैच' बनने के बाद खुद दिया जवाब

मैच जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने अपनी ताबड़तोड़ पारी को लेकर कहा मैं काफी खुश हूं. 23 गेंदों में 50 सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन उस स्थिति में मुझे खुद को दोबारा आंकना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hardik Pandya

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में 72 रन से शानदार जीत दर्ज की. 23 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन की नाबाद पारी खेलने वाले हार्दिक पंड्या को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिन्होंने तिलक वर्मा (नाबाद 44) के साथ 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी की. एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना सकी.

मैच जीतने के बाद हार्दिक पंड्या ने अपनी ताबड़तोड़ पारी को लेकर कहा, 'मैं काफी खुश हूं. 23 गेंदों में 50 सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन उस स्थिति में मुझे खुद को दोबारा आंकना पड़ा. मुझे लगा कि मैं ज्यादा जोर से मारने की कोशिश कर रहा था. मैच के दौरान अहसास हुआ कि मैं टाइमिंग पर भरोसा रखकर भी छक्के लगा सकता हूं. मेरे लिए यह लय बनाए रखने वाला अच्छा मैच रहा, क्योंकि पिछले कुछ मैचों में मैं वो नहीं कर पा रहा था जो चाहता था. इसलिए मैं संतुष्ट हूं.'

गुरुवार को खेले गए पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की जीत भारत के लिए बेहद जरूरी थी. जब पंड्या से पूछा गया कि क्या वह साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज के बीच मैच पर नजर बनाए हुए थे, तो उन्होंने कहा, 'हां, हम सब उस मैच पर नजर रखे हुए थे. लेकिन अब बात अच्छा क्रिकेट खेलने के साथ अपने स्किल सेट पर भरोसा रखने की, दबाव को झेलने की और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की है. साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच खत्म होने के बाद हमारा पूरा फोकस अपने खेल पर था. यह हमारा मैच है और हमें इसी पर ध्यान देना है.'

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के दौरान पंड्या ने 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 21 रन दिए. अपनी किफायती गेंदबाजी को लेकर पंड्या ने कहा, 'काफी अच्छा लगा। मुझे नई गेंद से गेंदबाजी करना पसंद है, उसमें स्विंग मिलती है. भगवान की कृपा है कि मेरे पास इन-स्विंग और आउट-स्विंग दोनों का कौशल है. इससे विकेट लेने का मौका मिलता है और बल्लेबाज के लिए भी चुनौती होती है. मैं इससे संतुष्ट हूं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें- 'वीडियो एनालिस्ट ने हमें समझाया', जीत के बाद सूर्या ने खोला राज, ZIM के बल्लेबाजों के लिए कही दिल की बात

Featured Video Of The Day
पेटाह टिकवा, Tel Aviv में मिसाइल गिरी! ग्राउंड रिपोर्ट से तबाही का मंजर | Iran Missile Strike Israel
Topics mentioned in this article