CSK vs MI IPL 2026: बल्लेबाज या गेंदबाज, मुंबई को मिली हार का दोषी कौन? हार्दिक पांड्या ने इन पर फोड़ा ठीकरा

Hardik Pandya Big Statement After Mumbai Indians Lost vs Chennai Super Kings: हार्दिक पंड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली हार के बाद निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि 'दिन को छोड़िए, यह पूरा सत्र ही हमारा नहीं' है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hardik Pandya Big Statement After Mumbai Indians Lost vs Chennai Super Kings

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के एक अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली हार के बाद निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि 'दिन को छोड़िए, यह पूरा सत्र ही हमारा नहीं' है. सीएसके ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस को छोटे स्कोर पर रोक दिया जिसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 67) और कार्तिक शर्मा (नाबाद 54) के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 गेंद में 98 रन की अटूट साझेदारी की मदद से आठ विकेट से जीत दर्ज की.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं काफी कम हो गई हैं और टीम को अब बाकी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा. हार्दिक ने मैच के बाद निराशा व्यक्त करते हुए कहा,"मुझे लगता है कि दिन को छोड़िए, यह पूरा सत्र ही हमारा नहीं है. उन्होंने हमसे बेहतर बल्लेबाजी की, बेहतर गेंदबाजी की और बेहतर क्षेत्ररक्षण किया. उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला." 

उन्होंने कहा,"एक समय ऐसा लग रहा था कि हम 180-190 रन तक पहुंच जाएंगे. हालांकि 10 ओवर के बाद उस लय को बरकरार नहीं रख सके. इसके अलावा पारी को अच्छी तरह से फिनिश भी नहीं कर पाए. पारी की शुरूआत में शॉट्स खेलना आसान नहीं होता. यह एक सोची समझीऔर सधी हुई पारी खेलने की बात थी. उन्होंने ठीक वैसा ही किया."

अफगानिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद (26 रन देकर दो विकेट) और अंशुल कंबोज (32 रन देकर तीन विकेट) की अनुशासित गेंदबाजी की बदौलत सीएसके ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर महज 159 रन पर रोक दिया. हार्दिक ने कहा,"हमारे बल्लेबाज गेंद को सही से कनेक्ट नहीं कर पाए क्योंकि उनकी गेंदबाजी बहुत अच्छी थी. उन्हें आउट करने के लिए हमें आग उगलती हुई गेंदें फेंकनी पड़तीं. हमने अपने गेंदबाजी के विकल्पों का इस्तेमाल किया, लेकिन उन्होंने समझदारी भरा क्रिकेट खेला और हमसे बेहतर साबित हुए."

Advertisement

फिर गायकवाड़ की 48 गेंद में पांच चौके और दो छक्के जड़ित नाबाद पारी और कार्तिक (40 गेंद में चार चौके और तीन छक्के) के पहले आईपीएल अर्धशतक से 18.1 ओवर में दो विकेट पर 160 रन बनाकर आसान जीत हासिल की जो इस सत्र में उसकी चौथी जीत है.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: मुंबई के अटैक को 'पैरालाइसिस', आखिर बुमराह क्यों हुए गुमराह? समझो खत्म हुई कहानी!

यह भी पढ़ें: IPL 2026: CSK ने 8 विकेट से रौंदा, क्या अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है मुंबई इंडियंस, जानें समीकरण

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 Exit Poll Results: बंगाल की दीदी का पूरा राजनीतिक सफर! | Mamata Banerjee |TMC