IND vs NAM: हार्दिक पांड्या के तूफान में उड़ा नामीबिया, 28 गेंदों में तूफानी अर्धशतक, कोच गंभीर का रिएक्शन हुआ वायरल

Gautam Gambhir Reaction on Hardik Pandya Batting; IND vs NAM T20 World Cup 2026: हार्दिक पांड्या की पारी का सबसे खास पल तब आया जब उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gautam Gambhir Reaction on Hardik Pandya Batting IND vs NAM

Gautam Gambhir Reaction on Hardik Pandya Batting; T20 World Cup 2026: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हार्दिक पांड्या का पुराना अंदाज लौट आया है. नामीबिया के खिलाफ मैच में जब टीम इंडिया को एक बड़ी पारी की जरूरत थी, तब हार्दिक ने मैदान पर उतरते ही तबाही मचा दी. उनकी इस विस्फोटक पारी ने न केवल फैंस का मनोरंजन किया, बल्कि डगआउट में बैठे कोच गौतम गंभीर को भी झूमने पर मजबूर कर दिया. हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी के दौरान केवल 28 गेंदों का सामना किया और ताबड़तोड़ 52 रन जड़ दिए.

उनकी इस पारी में 4 गगनचुंबी छक्के और 4 करारे चौके शामिल रहे. हार्दिक की इस 'पावर-हिटिंग' की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 209 रन बनाए, जो एक समय मुश्किल लग रहा था.

Photo Credit: BCCI

गौतम गंभीर का 'स्टैंडिंग ओवेशन' हुआ वायरल 

हार्दिक की पारी का सबसे खास पल तब आया जब उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. आमतौर पर गंभीर और शांत दिखने वाले हेड कोच गौतम गंभीर अपनी खुशी रोक नहीं पाए. वो डगआउट में अपनी सीट से खड़े हो गए और हार्दिक को स्टैंडिंग ओवेशन दिया. गंभीर के चेहरे पर बड़ी मुस्कान और तालियां बजाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हार्दिक अपने प्रदर्शन से कोच गंभीर के लिए एक अहम किरदार क्यों हैं ये साबित किया.

इससे पहले भारत ने ईशान किशन और हार्दिक पंड्या के तूफानी अर्धशतकों के दम पर नामीबिया को जीत के लिए 210 रन का विशाल टारगेट दिया है. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार दूसरी जीत के इरादे से गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में उतरी है. 

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए. संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ 2 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की. इसके बाद ईशान ने तिलक वर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 गेंदों में 79 रन जुटाकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया.

ईशान ने 24 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ 61 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 20 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. ईशान के पवेलियन लौटने के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. कप्तान सूर्यकुमार यादव 13 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक ने 21 गेंदों में 3 चौकों के साथ 25 रन की पारी खेली.

Advertisement

भारतीय टीम 124 के स्कोर तक अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी. यहां से हार्दिक पंड्या ने शिवम दुबे (23) के साथ 39 गेंदों में 81 रन जोड़कर भारत को 200 के पार पहुंचाया. टीम इंडिया को 205 के स्कोर पर हार्दिक पंड्या के रूप में पांचवां झटका लगा. पंड्या 28 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 52 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया.
 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | खतरे में Humayun Kabir की जान? | Babri | Mamata Banerjee