गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (2 रन) बढ़िया फील्डिंग एक बार फिर से कप्तान रोहित द्वारा| हवा में अपने दायें ओर छलांग लगाकर गेंद को रोक दिया और चौका बचाया| कड़क ड्राइव किया था हार्दिक ने वहां पर जिसे रोहित ने हाफ स्टॉप किया| हाथों से लगने के बाद गैप में गई गेंद जहाँ से दो रन मिल गए|

14.5 ओवर (4 रन) चौका! छोटी गेंद को हार्दिक ने बैकफुट से पुल कर दिया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ| एक बड़ा गैप था वहां पर जिसकी वजह से चार रन मिल गए|

14.4 ओवर (1 रन) इस बार पैड्स की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से सिंगल हासिल हुआ|

14.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद! बल्लेबाज़ को डिफेंड करने पर मजबूर कर दिया| कोई रन नहीं हुआ|

14.2 ओवर (1 रन) इस बार सीधे बल्ले से सामने की तरफ बॉल को खेला जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

14.1 ओवर (1 रन) सिंगल!! बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया, एक रन मिल गया|

13.6 ओवर (4 रन) चौका! कमाल का बैकफुट पंच!! दौड़ने की कोई ज़रुरत नहीं| क्रीज़ में रहकर हार्दिक ने इसे कवर्स की ओर पंच किया और गैप मिल गया| 121/2 गुजरात|

13.5 ओवर (0 रन) बेहतरीन फील्डिंग कवर्स पर रोहित द्वारा| अपने दाएं ओर भागते हुए गेंद को रोका और रन लेने से रोक दिया| फुल बॉल को बल्लेबाज़ ने ड्राइव कर दिया था|

13.4 ओवर (1 रन) इस बार पटकी हुई गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक रन मिल गया|

13.3 ओवर (4 रन) चौका!!! बेहतरीन ड्राइव सामने की ओर, बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से लगाया!! आगे डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने सीधा शॉट खेला| गेंदबाज़ के पास कोई मौका नहीं बन सका गेंद को फील्ड करने का यहाँ पर| बॉल गई तेज़ी से सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

13.2 ओवर (0 रन) जड़ में डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|

13.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

साई सुदर्शन बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

12.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट! कॉट डैनियल सैम्स बोल्ड मुरुगन अश्विन| एक ही ओवर में दो सफलता अश्विन द्वारा| गेम चेंजिंग ओवर कह सकते हैं इसे| मुकाबले में पूरी तरह से वापसी करती हुई मुंबई की टीम| साहा की 55 रनों की पारी का हुआ अंत| विकेट लाइन पर डाली गई गेंद को स्वीप किया स्क्वायर लेग की तरफ| हवा में खिल गई बॉल| फील्डर सैम्स ने आगे की तरफ भागते हुए डाईव लगाई और एक बढ़िया लो कैच पकड़ लिया| 111/2 गुजरात, 42 गेंदों पर 67 रनों की दरकार|

12.5 ओवर (2 रन) दुग्गी!! इस बार विकेट लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| गैप में गई बॉल जहा से दो रन मिल गए|

12.4 ओवर (1 रन) हलके हाथों से सामने की तरफ गेंद को पुश कर दिया जहाँ से एक रन मिल गया|

12.3 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

12.2 ओवर (1 रन) सिंगल से खाता खोला!! बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

अगले बल्लेबाज़ हार्दिक पंड्या...

12.1 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट कीरोन पोलार्ड बोल्ड मुरुगन अश्विन| 106 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| अश्विन ने दिलाया टीम को ब्रेक थ्रू| लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर पोलार्ड का एक बढ़िया कैच| अब यहाँ से मुंबई मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाने को देखेगा| इस बार आगे आकर गिल ने सामने की तरफ शॉट लगाया| अश्विन ने चतुराई से गेंद की गति को कम कर दिया| बल्लेबाज़ मिस टाइम कर बैठे और गेंद हवा में खिल गई जहाँ से एक आसान सा कैच पकड़ लिया गया|

11.6 ओवर (1 रन) सिंगल!! छह रन इस ओवर से आये| इस गेंद को आगे आकर लेग साइड पर टहलाया और गैप से सिंगल हासिल किया| 106/0 गुजरात| 48 गेंदों पर 72 रनों की दरकार|

11.5 ओवर (1 रन) इस बार पैरों की गेंद को चिप किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ जहाँ से एक रन हासिल हुआ|

11.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

11.3 ओवर (1 रन) लेग बाई का रन आया| एलबीडबल्यू की अपील थी जिसे अम्पायर ने नकार दिया| रिव्यु नहीं लिया ये सही फैसला था क्योंकि लेग स्टम्प के काफी बाहर जा रही थी गेंद|

11.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इसी के साथ गिल का भी अर्धशतक पूरा हो गया| उनके करियर का 13वां!! कमाल का स्टार्ट गुजरात को दोनों बल्लेबाजों ने दिलाया है| इस गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से रन हासिल किया|

11.1 ओवर (1 रन) धीमी गति की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला एक रन के लिए|

10.6 ओवर (1 रन) सिंगल!!! इसी के साथ ऋद्धिमान साहा ने अपना अर्धशतक लगाया!!! साथ ही गुजरात की टीम का स्कोर 100 रनों तक भी पहुँच गया| लॉन्ग ऑफ की ओर साहा ने खेलकर एक रन निकाला|

10.5 ओवर (1 रन) लेग साइड की ओर पुश करते हुए बल्लेबाजों ने तेज़ी से भागकर एक रन बटोरा|

10.4 ओवर (1 रन) बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|

10.3 ओवर (1 रन) शॉटपिच गेंद पर लॉन्ग ऑन की ओर पुश किया| एक रन मिल गया|

10.2 ओवर (0 रन) मिड ऑन की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|

10.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर साहा ने लेग साइड की ओर खेलकर सिंगल ले लिया|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
BREAKING: India की चेतावनी का असर, चुप रहा Pakistan, रात को LOC पर बनी रही शांति |Operation Sindoor