GT vs SRH IPL 2026: मैच गुजरात-हैदराबाद का, सांसे अटकीं चेन्नई-राजस्थान की, जानें क्या है प्लेऑफ का समीकरण

IPL 2026 Playoff qualification scenarios: वैसे तो अहमदाबाद ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रहा, लेकिन इस मैच पर नजरें चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की भी नजरें रहीं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
IPL 2026 Playoff qualification scenarios:

IPL 2026 qualification scenarios: जैसे-जैसे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 लीग स्टेज के खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है, प्लेऑफ की रेस रोमांचक होती जा रही है. लीग के 55वें मुकाबले से पहले तीन टीमें- बेंगलुरु, हैदराबाद और गुजरात के 14-14 अंक रहे. जबकि पंजाब के 13 और चेन्नई और राजस्थान के 12-12 अंक रहे. 55वें मुकाबले के बाद इसमें बदलाव होना तय है. क्योंकि मैच गुजरात और हैदराबाद के बीच रहा और इस मुकाबले की विजेता टीम के 16 अंक हो जाएंगे. जबकि हारने वाली टीम को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से प्लेऑफ की जंग कड़नी पड़ेगी. 

अगर गुजरात जीती तो 

अगर गुजरात ने हैदराबाद को हरा दिया तो उसके 16 अंक हो जाएंगे. गुजरात के फिर दो मैच बचेंगे- कोलकाता और चेन्नई के खिलाफ. गुजरात अगर अपने बचे दोनों मैच जीत जाती है तो वह 20 अंकों तक चली जाएगी, ऐसे में चेन्नई कम से कम 16 पर फिनिश करेगी, जबकि कोलकाता 15 अंक पर (यह मानते हुए कि चेन्नई और कोलकाता अपने बाकी के मैच जीत जाएं.) ऐसी सूरत में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान के बीच चौथे स्थान के लिए रेस होगी, जिसमें उन्हें हैदराबाद से टक्कर मिल सकती है. गुजरात के जीतने पर हैदराबाद और चेन्नई के बीच होने वाला मुकाबला नॉकआउट हो सकता है. 

अगर हैदराबाद जीती तो

मंगलवार की विजेता टीम अगर हैदराबाद रही तो चेन्नई और बेंगलुरु पर तो दवाब बढ़ेगा, लेकिन राजस्थान की लॉट्री लग सकती है. बेंगलुरु और चेन्नई दोनों ही प्लेऑफ की रेस में है. हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए इसके बाद अपने दोनों में से एक ही मैच जीतना पड़ेगा. अगर वह दोनों हार भई जाती है तो भी उसकी संभावना रहेगी. लेकिन उसे कुछ मैचों के परिणाम अपने पक्ष में चााहिए होंगे. 

चेन्नई को किसमें फायदा

प्लेऑफ की रेस में बनी चेन्नई सुपर किंग्स को इससे अधिक फर्क नहीं पड़ेगा कि आज कौन जीतेगा. हालांकि, वह यह जरूर चाहेगी कि हैदराबाद हार जाए. क्योंकि चेन्नई को अपने बचे मुकाबलों में दोनों टीमों का सामना करना है. इसके अलावा हैदराबाद और बेंगलुरु का मैच भी बाकी है. चेन्नई अपने सभी मैच जीत जाए और जबकि हैदराबाद के खिलाफ बेंगलुरु जीत जाए तो मामला और दिलचस्प हो जाएगा. लेकिन अगर बेंगलुरु ने हैदराबाद को हरा दिया तो चेन्नई चौथे स्थान पर फिनिश कर सकती है. हालांकि, तब मामला नेट रन रेट पर आकर अटक सकता है.

Advertisement

राजस्थान को कैसे होगा फायदा

राजस्थान को अपने बचे मुकाबले दिल्ली, लखनऊ और मुंबई के खिलाफ खेलने हैं. लखनऊ और मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं. जबकि दिल्ली प्लेऑफ में पहुंचेगी या नहीं, इसके लिए काफी परिणाम उसके पक्ष में आने होंगे. दिल्ली की संभावना काफी कम है. ऐसे में राजस्थान के लिए तीनों मैच करो या मरो के हैं और वो इन्हें हर हाल में जीतना चाहेगी. अगर आज हैदराबाद जीती तो इसका फायदा राजस्थान को हो सकता है. यह ध्यान में रखते हुए कि उसे बेंगलुरु और चेन्नई से खेलना है. राजस्थान चाहेगी कि हैदराबाद दोनों मैच हार जाए, जबकि चेन्नई और बेंगलुरु भी 16 अंकों से अधिक ना ला पाए. ऐसे में कम के कम 4 टीमें 16 अंकों पर फिनिश करेंगी. तब मामला रन रेट पर आकर रूकेगा.

यह भी पढ़ें: PAK vs BAN 1st Test: 'हम ऐसा करने में फेल हो गए...' करारी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान ने बताया कहां हुई चूक

Advertisement

यह भी पढ़ें: PAK vs BAN 1st Test: 'हिम्मत है तो 70 ओवर दो...' 24 घंटे के अंदर सलमान आगा के बड़बोले दावे हुए फेल, धूल चाटते दिखा पाकिस्तान

Featured Video Of The Day
NV Sir Advice on NEET Exam Cancel: NEET रद्द होने से निराश स्टूडेंट्स को NV सर ने दे दी संजीवनी