GT vs SRH IPL 2026: प्लेऑफ से पहले हैदराबाद के माथे पर लगे 2 सबसे बड़े दाग, पिछले 19 साल में नहीं हुआ ऐसा

GT vs SRH IPL 2026: प्लेऑफ के मुहाने पर खड़ी सनराइजर्स हैदराबाद मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 82 रनों पर ऑल-आउट हो गई. इस दौरान दो बड़े कंलक उसके माथे पर लगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
GT vs SRH IPL 2026, Biggest defeat margins for SRH in IPL:

GT vs SRH IPL 2026, Biggest defeat margins for SRH in IPL: कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर की गेंदों का सनराइडर्स हैदराबाद के आक्रमक शैली के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं दिखा. अहमदाबाद में गुजरात से मिले 169 के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत खराब हुई थी. टीम का रनों का खाता खुलने से पहले विकटों का खाता खुल गया था. पारी की चौथी ही गेंद पर सिराज ने हेड को निशांत के हाथों कैच आउट करवा पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद जो विकटों का पतझर शुरू हुआ, वो प्रफुल्ल के विकेट पर जाकर थमा. आलम यह रहा कि हैदराबाद के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए. अगर पैट कमिंस, सलिल अरोड़ा और हेनरिक क्लासेन के बल्ले से कुछ रन नहीं आए होते तो हैदराबाद की हालात और बदतर होती. हैदराबाद किसी तरह से 86 रन बनाने में सफल हुई और उसे 82 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ ही हैदराबाद के माथे पर दो बड़े कलंक लगे. 

सबसे बड़ी हार

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात के खिलाफ मिली 82 रनों की हार, रनों के लिहाज से आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी हार है. इससे पहले उन्हें पिछले सीजन कोलकाता के खिलाफ 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि 2024 में चेन्नई के खिलाफ 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मंगलवार को हैदराबाद सिर्फ 14.5 ओवर में ऑल-आउट हो गई. 

IPL में SRH की सबसे बड़ी हार(रनों के हिसाब से)

  • 82 vs GT, अहमदाबाद, 2026*
  • 80 vs KKR< कोलकाता, 2025
  • 78 vs CSK, चेन्नई, 2024
  • 77 vs CSK, हैदराबाद, 2013

सबसे लो टोटल

अगर हेनरिक क्लासेन और सलिल अरोड़ा के बीच छठे विकेट के लिए 24 रनों की साझेदारी नहीं होती तो टीम 86 तक भी नहीं पहुंच पाती. अंत में पैट कमिंस ने दो छोटी-छोटी साझेदारियां की, लेकिन यह टीम को सम्मानजनक स्कोर तक नहीं लेकर जा पाए. हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 19, जबकि सलिल अरोड़ा ने 16 और क्लासेन ने 14 रन बनाए. बता दें, यह हैदरबाद का आईपीएल इतिहास का सबसे लो टोटल है. इससे पहले टीम 2019 में मुंबई के खिलाफ 96 पर ऑल-आउट हुई थी. उस मैच में भी हैदराबाद रन चेज के दौरान लड़खड़ाई थी. हैदराबाद सिर्फ दो बार 100 से कम के स्कोर पर ऑल-आउट हुई है और दोनों बार रन चेज के दौरान.

IPL में SRH का सबसे कम ऑल-आउट टोटल

  • 86 vs GT, अहमदाबाद, 2026 (दूसरी पारी)*
  • 96 vs MI, हैदराबाद, 2019 (दूसरी पारी)
  • 113 vs MI, हैदराबाद, 2015 (पहली पारी)
  • 113 vs KKR, चेन्नई, 2024 फाइनल (पहली पारी)
  • 114 vs PBKS, दुबई, 2022 (दूसरी पारी)

यह भी पढ़ें: IPL 2026: लगातार 5वीं जीत, 16 अंक...फिर भी गुजरात को नहीं मिला प्लेऑफ का टिकट, क्या है समीकरण

Advertisement

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff Equation: गुजरात की जीत से RCB को नुकसान, पंजाब, चेन्नई को फायदा, जानें किसके प्लेऑफ में पहुंचने के कितने चांस

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | PM Modi की अपील के बाद Lockdown? Thalapathy Vijay ने बंद कराई शराब की दुकानें