GT vs RR, Qualifier 2: वैभव ने रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जो दिग्गज पूरे जीवन में नहीं कर सके, सूर्यवंशी ने दूसरे साल ही कर डाला

Vaibhav Sooryavanshi's historical record: वैभव ने शुक्रवार को सिर्फ 15 साल की उम्र में वह सुपर से ऊपर कारनामा कर दिया, जो बड़े-बड़े दिग्गज कई सीजन खेलने के बावजूद नहीं कर सके. और पता नहीं अब कौन और कब इस कारनामे को मिटा पाएगा

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Vaibhav Sooryavanshi's historical record:
source: social media

Vaibhav Sooryavanshi's historical record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में शुक्रवार को वैभव सूर्यवंशी  ने अपनी खेल का एक अलग अंदाज दुनिया के सामने पेश किया. और वह 47 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों से 96 रनों से अगरकर एंड कंपनी को संदेश भेजने में सफल रहे कि वह टीम की जरूरत के हिसाब से अपनी शॉटों के साथ-साथ मन को भी अच्छी तरह नियंत्रित करना जानते हैं. वैभव पिछली चार में से 3 पारियों में शतक से चूके, लेकिन इस खासी जोखिम भरी परिपक्वव  पारी से वह कारनामा कर दिखाया, जो मेगा टूर्नामेंट के इतिहास के इतिहास में न तो हेनरिच क्लासेन जैसा ही बल्लेबाज कर सका और न ही ट्रेविस हेड. जी हां, शुक्रवार को तूफानी पारी के साथ ही उम्र को एक बार को किनारे रखते हुए  वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज एक हजार रन पूरने करने वाले बल्लेबाज बन गए.

तमाम दिग्गज पीछे, वैभव बने बॉस

जब बात सबसे कम गेंद खेलकर एक हजार रन पूरे करने की आती है, तो वैभव ऐसा मानक स्थापित कर दिया है, जिस मिटाने में बड़े-बड़े धुरंधर बल्लेबाजों के पसीने छूट जाएंगे. चलिए जान लीजिए मेगा टूर्नामेंट के इतिहास से गेंदों के लिहाज से सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं. 

गेंद             बल्लेबाज

440           वैभव सूर्यवंशी

545             आंद्रे रसेल

560             टिम डेविड

575             ट्रेविस हेड

575            फिल सॉल्ट

594          हेनरिच क्लासेन

604         वीरेंद्र सहवाग


प्ले-ऑफ में छक्के जड़ने के भी बाॉस

वहीं, क्वालीफाइंग-2 में वैभव ने 7 छक्के जड़े, तो छोटे उस्ताद ने टूर्नामेंट के इतिहास में प्ले-ऑफ मैचों के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा भी झोली में जमा कर लिया. 

प्ले-ऑफ में छक्के           बल्लेबाज          साल

19                                          वैभव                 2026

Advertisement

11                                        ऋिद्धिमान साहा    2014

11                                        शुभमन गिल         2023

Advertisement

10                                        रजत पाटीदार       2022

09*                                      रजट पाटीदार          2026

GT vs RR: टॉस हारकर भी जीत गया राजस्थान! दो बार हुआ टॉस, जानें क्यों हुआ ड्रामा,  सोशल मीडिया भड़का

Featured Video Of The Day
SP महिला नेता Gargi Patel पर हमला, डिबेट में भिड़ गए BJP-सपा प्रवक्ता! | UP News | Meenakshi | Top