ग्लेन मैकग्रा ने इन पांच बैटर के खिलाफ गेंदबाजी करना बताया सबसे मुश्किल, सचिन नहीं इस खिलाड़ी को बताया नंबर 1

Glenn McGrath Named Five Toughest Batsman: ग्लेन मैकग्रा की टॉप-5 बल्लेबाज़ों की सूची में अलग-अलग देशों और दौर के दिग्गज शामिल हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Glenn McGrath Named Five Toughest Batsman: 

Glenn McGrath Named Five Toughest Batsman: ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने हाल ही में उन पांच बल्लेबाजों के नाम बताए, जिनके खिलाफ गेंदबाज़ी करना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा. खास बात यह रही कि इस सूची में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल हैं, लेकिन सचिन तेंदुलकर को उन्होंने शीर्ष स्थान नहीं दिया. मैकग्रा ने यह चयन एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान किया, जहां उन्होंने अलग-अलग दौर के दिग्गज बल्लेबाज़ों के खिलाफ अपने अनुभव साझा किए. उनकी यह सूची पूरी तरह उन बल्लेबाज़ों को लेकर है, जिन्होंने उन्हें सबसे ज्यादा परेशान किया या जिनके सामने गेंदबाज़ी करना आसान नहीं रहा.

मैकग्रा की टॉप-5 की लिस्ट

नंबर 5: ग्राहम थोर्प (इंग्लैंड)

ग्लेन मैकग्रा के अनुसार, ग्राहम थोर्प उनके खिलाफ बेहद चतुर और भरोसेमंद बल्लेबाज़ थे. उन्होंने बताया कि थोर्प का उनके खिलाफ औसत काफी ऊंचा रहा और वह ऐसे बल्लेबाज़ थे जो गेंदबाज़ को लगातार धोखे में रखते थे.

नंबर 4: एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

एबी डिविलियर्स को मैकग्रा ने एक असाधारण ऑल-राउंड प्रतिभा बताया. उनके मुताबिक, डिविलियर्स मैदान के हर हिस्से में शॉट खेल सकते थे और उनकी बहुमुखी प्रतिभा उन्हें बाकी बल्लेबाज़ों से अलग बनाती थी.

नंबर 3: वीवीएस लक्ष्मण (भारत)

इस सूची में पहले भारतीय बल्लेबाज़ के तौर पर वीवीएस लक्ष्मण को तीसरा स्थान मिला. मैकग्रा और उनके साथ मौजूद पूर्व खिलाड़ियों ने माना कि लक्ष्मण जब लय में होते थे, तो उन्हें रोकना बेहद मुश्किल हो जाता था और उन्होंने कई बार विश्वस्तरीय गेंदबाज़ी के खिलाफ शानदार पारियां खेलीं.

नंबर 2: सचिन तेंदुलकर (भारत)

सचिन तेंदुलकर को मैकग्रा ने दूसरा स्थान दिया. उन्होंने स्वीकार किया कि तेंदुलकर के खिलाफ उनका मुकाबला हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा, हालांकि उनका मानना था कि वह अपनी गेंदबाज़ी से सचिन के खेल पर असर डाल सकते थे.

नंबर 1: ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज)

मैकग्रा की सूची में शीर्ष स्थान वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज़ ब्रायन लारा को मिला. मैकग्रा के अनुसार, जब लारा फॉर्म में होते थे, तो गेंदबाज़ों को पहले से ही अंदाज़ा हो जाता था कि हालात मुश्किल होने वाले हैं.

Advertisement

इस तरह ग्लेन मैकग्रा की टॉप-5 बल्लेबाज़ों की सूची में अलग-अलग देशों और दौर के दिग्गज शामिल हैं, जो यह दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें भी कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है.

Featured Video Of The Day
Ghaziabad Korean Case में पुलिस ने सौंपी गोपनीय रिपोर्ट! तीन बहनों की मौत में ऐप का कोई सबूत नहीं?