गौतम गंभीर मैदान में कदम रखने से पहले कौन सा पढ़ रहे थे मंत्र? फिर आसमान में देखते हुए स्टेडियम में ली एंट्री

Gautam Gambhir, India vs England Semi Final, ICC T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर जब मैदान में उतर रहे थे. उस दौरान टीवी के सारे कैमरे उन्हीं पर फोकस थे. मैदान में कदम रखने से पहले उन्हें बाउंड्री लाइन से पहले रुककर कुछ बुदबुदाते हुए देखा गया. उसके बाद उन्होंने मैदान में कदम रखा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Gautam Gambhir
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के लिए मैदान पर खिलाड़ी और कोच गौतम गंभीर तैयार हैं
  • गौतम गंभीर ने मैदान में कदम रखने से पहले बाउंड्री लाइन के पास रुककर प्रार्थना करते हुए अपनी श्रद्धा व्यक्त की
  • गंभीर मैदान में उतरने के बाद कुछ देर आसमान की ओर देखते रहे और फिर टीम के सदस्यों से मुलाकात की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Gautam Gambhir, India vs England Semi Final, ICC T20 World Cup 2026: क्रिकेट प्रेमियों को जिस घड़ी का इंतजार था. वह पल करीब आ गया है. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच कुछ देर में 'करो या मरो' मुकाबला शुरू होने वाला है. दोनों देशों के खिलाड़ी मैच से पहले खुद को वानखेड़े स्टेडियम में तैयार कर रहे हैं. कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी जायजा लेने के लिए मैदान में उतर चुके हैं. स्टेडियम में उतरने से पहले उन्होंने बाउंड्री लाइन से पहले जो किया, वो न चाहते हुए भी हर किसी की निगाहें अपनी तरफ आकर्षित कर रही हैं. 

मैदान में कदम रखने से पहले प्रार्थना करते हुए नजर आए गौतम गंभीर

गौतम गंभीर जब मैदान में उतर रहे थे. उस दौरान टीवी के सारे कैमरे उन्हीं पर फोकस थे. मैदान में कदम रखने से पहले उन्हें बाउंड्री लाइन से पहले रुककर कुछ बुदबुदाते हुए देखा गया. उसके बाद उन्होंने मैदान में कदम रखा. यहीं नहीं मैदान में उतरने के बाद भी उनकी निगाहें सामने नहीं बल्कि आसमान की तरफ थीं. यहां कुछ देर तक वह ऊपर देखने के बाद फिर आगे बढ़े और खिलाड़ियों एवं अन्य सदस्यों से मुलाकात की. 

टीम इंडिया के हेड कोच हैं गौतम गंभीर

आपको बता दें कि गौतम गंभीर मौजूदा समय में भारतीय टीम के हेड कोच हैं. उनकी देख रेख में भारतीय टीम ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सराहनीय प्रदर्शन किया है. जारी टूर्नामेंट में भी उनकी देखरेख में ब्लू टीम लाजवाब प्रदर्शन कर रही है. टीम के खिताब जितने की प्रबल संभावना है. सेमी फाइनल में आज भारतीय टीम इंग्लैंड को मात देने में कामयाब हुई तो वह आठ मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी.

यह भी पढ़ें- राशिद खान के हाथ चली गई कप्तानी, 65 मैच खेलने वाला 24 वर्षीय स्टार बना अफगानिस्तान का नया कप्तान

Featured Video Of The Day
Iran का Warship समंदर में डूबा: US Operation Epic Fury में 2000 ठिकानों पर हमला | Middle East War
Topics mentioned in this article