Gautam Gambhir, T20 World Cup: 'कोई भी उठकर कुछ भी बयान देगा...' कीर्ति आजाद पर भड़के हेड कोच गौतम गंभीर

Gautam Gambhir Reply to Kirti Azad: गंभीर ने आज़ाद पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी बातें "उनकी अपनी टीम और खिलाड़ियों को नीचा दिखाती हैं, जो नहीं किया जाना चाहिए."

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gautam Gambhir's Befitting Reply To Kirti Azad

Gautam Gambhir's Befitting Reply To Kirti Azad: सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में बीते रविवार को भारतीय टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रच दिया था. तीसरी बार टी20 फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय कप्तान और कोच गौतम गंभीर ट्रॉफी के ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर गए थे. इसको लेकर 1983 विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे कीर्ति आजाद ने टीम की आलोचना की थी. वहीं अब हेड कोच गौतम गंभीर ने कीर्ति आज़ाद की उस बात पर पलटवार किया है.

क्रिकेटर से नेता बने कीर्ति आज़ाद ने भारतीय टीम, गौतम गंभीर और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह की आलोचना की थी कि ट्रॉफी जीतने के तुरंत बाद वे अहमदाबाद में हनुमान मंदिर गए थे. गंभीर ने आज़ाद पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी बातें "उनकी अपनी टीम और खिलाड़ियों को नीचा दिखाती हैं, जो नहीं किया जाना चाहिए."

गौतम गंभीर ने ANI से बातचीत में कहा, "देखिए मैं इसके बार में क्या बोलू. "इस सवाल का जवाब देना भी बेकार है. पूरे देश के लिए एक बड़ा पल है. अगर आप मुझसे पूछें, तो यह हमारे पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा पल है. मुझे लगता है कि यह ज़रूरी है कि हम वर्ल्ड कप विनर का जश्न मनाएं. इसीलिए मैंने कुछ बातें कहीं; कुछ बातों को उठाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि ये बातें सिर्फ़ आपकी कामयाबी को कमज़ोर करेंगी. अगर आप उन 15 खिलाड़ियों की कामयाबी और उनकी कोशिशों को कमज़ोर करना चाहते हैं, तो कल कोई भी उठकर कुछ भी बयान देगा और हम उसे गंभीरता से लेना शुरू कर देंगे, जो लड़कों के लिए सही नहीं है." 

Advertisement

गौतम गंभीर ने आगे जोर देकर कहा कि खिलाड़ियों पहले ही प्रेशर में थे और इस तरह के बयान उनकी कामयाबी को कमज़ोर करेंगी. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद खिलाड़ी जितने दवाब में थे और फिर वह चैंपियन बने, इस तरह के बयान उनकी कामयाबी को कमजोर करेंगीं. उन्होंने कहा,"सोचिए कि लड़कों ने कितना कुछ झेला होगा -- साउथ अफ्रीका में एक मैच हारने के बाद उन पर कितना प्रेशर रहा होगा, लड़कों पर किस तरह का प्रेशर था. आज, अगर आप ऐसा बयान दे रहे हैं, तो आप सचमुच अपने ही खिलाड़ियों और अपनी ही टीम को नीचा दिखा रहे हैं, जो नहीं करना चाहिए." भारत के कोच ने कहा कि फोकस भारत के तीसरे T20 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने की अचीवमेंट पर होना चाहिए, न कि इस पर कि टीम ने जश्न कैसे मनाया.

यह भी पढ़ें: T20 WC खेलने भारत आई SA और वेस्टइंडीज की टीम से ज्यादा इंग्लैंड को दी गई तवज्जो? ICC ने आरोप का दिया जवाब

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जब वैभव सूर्यवंशी से मिले बन्ना' राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया दो रॉकस्टार की मुलाकात का वीडियो

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som 'योगी के करीबी', इस सवाल पर सुनने वाला जवाब! | NDTV Exclusive | Chakravyuh
Topics mentioned in this article