Gautam Gambhir reaction on Vaibhav Suryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में संभवतः सबसे शानदार पारी खेलकर भारत को शुक्रवार को हरारे में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई. सूर्यवंशी की शानदार पारी के बाद बुरी तरह से पस्त इंग्लैंड की पारी 40.2 ओवरों में 311 रनों पर समाप्त हो गई, जबकि उन्हें 412 रनों का लक्ष्य मिला था. सूर्यवंशी ने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 218 से अधिक रहा. . सूर्यवंशी की पारी को देखकर गौतम गंभीर ने रिएक्ट किया है. गंभीर ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "तुम लड़कों पर गर्व है, उज्ज्वल भविष्य यहीं है"
वैभव सूर्यवंशी ने अपनी पारी में 15 चौके और इतने ही छक्के लगाए. कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 53 रन की पारी खेली. वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. इंग्लैंड की तरफ से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट निकाले.एक विकेट मैनी लुम्सडेन के हाथ लगा.
इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवरों में महज 311 रन पर सिमट गई. इस टीम के लिए कैलेब फाल्कनर ने 67 गेंदों में 7 छक्कों और 9 चौकों के साथ 115 रन की पारी खेली. वहीं, बेन डॉकिन्स ने 66 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. बेन मेयस ने 45 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.













