Gautam Gambhir: 'जिसे छुआ वो सोना बन गया', गौतम गंभीर के खास रणनीति ने फिर कर दिखाया कमाल, भारत बना चैंपियन

Gautam Gambhir; Team India Win T20 World Cup 2026: कोच गौतम गंभीर कभी जल्दबाजी नहीं करते और ना ही अपने फैसलों पर भरोसा खोते हैं. उनके पास काम करने का एक तरीका है और रविवार को भारतीय टीम का लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतना इसका एक और शानदार उदाहरण था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Gautam Gambhir; Team India Win T20 World Cup 2026:

Gautam Gambhir; Team India Win T20 World Cup 2026: जोश और अपने फैसले पर पूरा यकीन रखने के बीच बहुत पतली रेखा होती है और भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर अक्सर इसी बीच संतुलन बनाकर चलते हैं. वह कभी जल्दबाजी नहीं करते और ना ही अपने फैसलों पर भरोसा खोते हैं. उनके पास काम करने का एक तरीका है और रविवार को भारतीय टीम का लगातार दूसरी आईसीसी टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतना इसका एक और शानदार उदाहरण था. इतिहास तय करेगा कि वह एक महान रणनीतिकार थे या नहीं, लेकिन लगातार दो साल में दो आईसीसी सफेद गेंद की ट्रॉफी को देखते हुए इसमें जरा भी शक नहीं है कि वह भारत की सबसे सफल पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच हैं.

इतना ही नहीं, शायद वह भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित कोच भी हैं जिनके बारे में लोगों ककी अलग अलग राय हो सकती है . इस सदी की शुरुआत में ग्रेग चैपल के बाद कोई भी कोच इस तरह राय नहीं बांट सका है. फिर भी चैपल उस समय खलनायक बन गए थे जिन्हें बिना किसी औपचारिकता के हटा दिया गया था. लेकिन गंभीर के मामले में टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन और सीनियर खिलाड़ियों को लेकर कड़े फैसले लेने के बावजूद उन्हें हमेशा भारतीय क्रिकेट बोर्ड बोर्डरूम में अहम लोगों का साथ मिला.

दिल्ली के कप्तान के तौर पर वह उन खिलाड़ियों के लिए क्यूरेटर, प्रशासकों, चयनकर्ताओं से लड़ते थे जिन पर उन्हें भरोसा था. उन्होंने कभी परवाह नहीं की कि उनके सामने कौन है, चाहे वह बिशन बेदी हों या चेतन चौहान. अगर उन्हें लगता था कि केकेआर के कप्तान रहते हुए युवा सूर्यकुमार यादव उनके लिए तुरुप का इक्का थे तो उन्होंने उनका पूरा साथ दिया और जब वह भारत के मुख्य कोच बने तो उन्हें लगा कि रोहित शर्मा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए सूर्यकुमार सही आदमी हैं, ना कि हार्दिक पंड्या.

अगर उन्हें लगता कि टी20 विश्व कप के लिए ईशान किशन की जरूरत है, तो वह इसके लिए कहते थे. अगर उन्हें लगता कि हर्षित राणा में प्रतिभा है और वॉशिंगटन सुंदर एक ऐसा ऑल-राउंडर है जिसकी इंडिया को अगले 10 साल में जरूरत होगी, तो वह किसी की नहीं सुनते. कुछ कोच ऐसे होते हैं जो खिलाड़ियों को फेल होने के लिए तैयार करते हैं. वह खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए कुछ भी सहने को तैयार रहते हैं, जब तक वे अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में वापस नहीं आ जाते, तब तक उनका साथ देते हैं.

Advertisement

इसका एक उदाहरण टी20 विश्व कप में अभिषेक शर्मा थे. वरुण चक्रवर्ती का टूर्नामेंट खराब रहा लेकिन उन्हें गंभीर का पूरा सहयोग मिला. जब रिंकू सिंह के पिता गुजर गए तो गंभीर ने कभी उनकी जगह किसी को शामिल करने के लिए नहीं कहा क्योंकि वह चाहते थे कि उनका खिलाड़ी उनकी टीम में वापस आ जाए.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: महायुध्द के बीच लेबनान पर भीषण हमले जारी, ग्राउंड रिपोर्ट से समझें हालात | Iran War
Topics mentioned in this article