T20 World Cup 2026: कोच गंभीर और कप्तान सूर्या की रणनीति कर देगी विरोधी टीमों का खस्ताहाल, 14 साल बाद टीम इंडिया चलेगी नई चाल

T20 World Cup 2026 Team India Opening Pair: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव विरोधी टीमों को तगड़ा झटका देने की तैयारी में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
T20 World Cup 2026: Abhishek Sharma and Ishan Kishan as Opening Pair
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारतीय ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को ओपनिंग जोड़ी के रूप में उतारा
  • ईशान किशन ने 20 गेंदों में 53 रन बनाए और अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की
  • संजू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों में खराब प्रदर्शन किया, जिससे उनकी ओपनिंग में जगह पर सवाल खड़े हो गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Abhishek Sharma and Ishan Kishan Opening for T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए एक बड़ी रणनीति के साथ मैदान में उतरने को तैयार है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव की जोड़ी विश्व कप जीतने के मिशन में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती. इस बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए वार्म-अप मैच में टीम इंडिया ने अभिषेक शर्मा-ईशान किशन की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी को मैदान में उतार कर एक चौंकाने वाला फैसला लिया, जिसने विरोधी टीमों की नींद उड़ा दी है. भारत ने डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में बुधवार को खेले गए वार्म-अप मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 30 रन से जीत हासिल की.

अभिषेक शर्मा-ईशान किशन की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी 

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट खोकर 240 रन बनाए. ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के ओपनिंग जोड़ी के तौर पर पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की. ईशान 20 गेंदों में 7 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 53 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए, जिसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. अभिषेक ने 18 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 24 रन बनाए. वह रिटायर्ड आउट होकर वापस लौटे, जिसके बाद तिलक वर्मा ने 19 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 45 रन की पारी खेली.

14 साल बाद दोहराया इतिहास

भारतीय क्रिकेट में प्रयोगों का दौर नया नहीं है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में जब अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी मैदान पर उतरी, तो ये साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप की याद दिला गई. आपको बता दें कि साल 2012 के टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार किसी टी20 मैच में भारत की ओर से दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने ओपनिंग की थी. वो ऐतिहासिक जोड़ी खुद कोच गौतम गंभीर और इरफान पठान की थी, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में पारी की शुरुआत की थी. अब 14 साल बाद गंभीर ने कोच के रूप में वही 'लेफ्ट-हैंड' कॉम्बिनेशन अभिषेक और ईशान के रूप में मैदान पर उतारा है.

संजू सैमसन का फ्लॉप शो पड़ा भारी

टीम मैनेजमेंट का यह कड़ा फैसला ऐसे ही नहीं लिया गया. इसकी आहट हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुए 5 मैचों की टी20 सीरीज के दौरान ही मिल गई थी. उस सीरीज में बतौर ओपनर संजू सैमसन को लगातार मौके दिए गए, लेकिन वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. न्यूजीलैंड सीरीज में संजू सैमसन के प्रदर्शन की बात करें तो 5 मैचों में संजू के बल्ले से मात्र 46 रन आए और उस दौरान उनका औसत 9.20 और स्ट्राइक रेट 135.29 का रहा. लगातार मिले मौकों को न भुना पाने के कारण संजू सैमसन अब अपनी ओपनिंग में जगह को लेकर कोई बड़ा दावा पेश करने की स्थिति में नहीं दिख रहे हैं.

Advertisement

कप्तान सूर्यकुमार यादव का बड़ा इशारा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कर दिया कि वर्ल्ड कप में भारत की ओपनिंग रणनीति क्या होगी. सूर्या ने टॉस जीतने के बाद कहा था, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे. हम अपने गेंदबाजों को चुनौती देना चाहते हैं और खुद को परखना चाहते हैं. आज रात निश्चित रूप से ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ही ओपनिंग करेंगे. जब आप देश के लिए खेलते हैं, तो जिम्मेदारी और दबाव हमेशा रहता है, लेकिन फैंस का समर्थन हमें ताकत देता है. हम पिछले डेढ़ साल से जो अच्छी आदतें अपना रहे हैं, उसे ही जारी रखना चाहते हैं."

गौतम गंभीर और सूर्या की 'फियरलेस' रणनीति 

गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की यह 'फियरलेस' सोच बताती है कि टीम इंडिया अब पारंपरिक 'लेफ्ट-राइट' कॉम्बिनेशन के बजाय 'अटैकिंग ब्रांड ऑफ क्रिकेट' पर ध्यान दे रही है. दोनों बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर अभिषेक और ईशान पावरप्ले का फायदा उठाने में माहिर हैं, जो विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के पास Nuclear Missile है? बीच जंग Trump को चौंका देंगे Mojtaba! | Kachehri