रूस ने स्पष्ट किया कि भारत किसी भी देश से कच्चा तेल खरीदने में पूरी तरह स्वतंत्र है. यह कोई नई नीति नहीं है अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद करने पर सहमति दी, जिसे रूस ने खारिज किया ग्लोबल एजेंसी केप्लर के अनुसार भारत अभी भी प्रतिदिन लगभग 15 लाख बैरल रूसी कच्चा तेल आयात कर रहा है