गणपति बप्पा मोरया, 'गुरु' गंभीर और कैप्टन सूर्या T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी संग पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, VIDEO

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी के साथ श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गंभीर-सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के समाप्त हुए करीब पांच दिन बीत गए हैं. मगर देश में खिताबी जीत का हर्षोल्लास अब भी जारी है. खिलाड़ी ट्रॉफी को लेकर लगातार जश्न मना रहे हैं. एशियन न्यूज इंटरनेशनल (ANI) की तरफ से एक वीडियो साझा किया गया है. जहां टीम के कप्तान और कोच ट्रॉफी के साथ आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-पाठ करते हुए नजर रहे हैं. सामने आए वीडियो में सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर को ट्रॉफी के साथ मुख्य प्रतिमा के सामने तस्वीर खिंचवाते हुए देखा जा सकता है. ANI ने वीडियो को साझा करते हुए जानकारी दी है, 'आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को लेकर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की.'

ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर भी गए थे कोच और कप्तान 

इससे पहले हेड कोच और कप्तान ट्रॉफी जितने के कुछ देर बाद ही आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे थे. अहमदाबाद में स्थित इस मंदिर में सभी सदस्यों ने आशीर्वाद प्राप्त किया था. जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था. 

पैदल ही मंदिर पहुंचे थे सभी सदस्य 

मजेदार बात यह रही कि इस दौरान टीम के सभी सदस्यों ने मैच खत्म होने के बाद प्रसारण और प्रेस से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ट्रॉफी लेकर पैदल ही हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे थे. यह मंदिर नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास ही स्थित है. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने पुजा पाठ किया और भगवान का आशीर्वाद लिया. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- कुलदीप यादव आज वंशिका संग लेंगे सात फेरे, तिलक, रिंकू, रैना समेत ये स्टार पहुंचे मसूरी

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sanjeev Balyan पर कौन से बयान का Sangeet Som से नहीं बना जवाब! Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article