S. Sreesanth: भारत के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत (S. Sreesanth) ने एक बड़ा खुलासा किया है. भारत के पूर्व तेज गेंदबाज, जिनका जन्म स्थान केरल है, ने खुलासा किया कि उन्हें पूरे जीवन भर 'मद्रासी'' कहा जाता रहा. गौरतलब है कि मद्रासी एक क्षेत्रीय गाली है जिसका इस्तेमाल दक्षिणी भारत, मुख्य रूप से तमिलनाडु के मूल निवासियों के लिए किया जाता है. श्रीसंत ने अक्टूबर, 2005 में नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच के दौरान भारत के लिए पदार्पण किया था. इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए तीनों प्रारूपों में खेलते हुए कुल 169 विकेट लेने में सफल रहे थे. श्रीसंत ने खुलासा किया कि उन्हें 'मद्रासी'' कहकर पुकारा जाता था.
द रणवीर शो में इंटरव्यू के दौरान श्रीसंत ने इस बात का खुलासा किया. श्रीसंत ने कहा, "मैं अपने पूरे जीवन में.... यह कह सकता हूं.. मद्रासी जैसा है. मैं यह तब से सुन रहा हूं जब मैं अंडर-13 , अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 खेल रहा था. तब हमारे पास कोच्चि (टस्कर्स केरला) टीम थी और यह देश के लिए फिर से खेलने जैसा था." द रणवीर शो में श्रीसंत ने आगे ये भी बताया कि, कोच्चि टस्कर्स केरला ने खिलाड़ियों का पैसा अभी तक नहीं दिया है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, "उन्हें काफी पैसे चुकाने हैं.. उन्होंने अभी ऐसा नहीं किया है. आपको मुरलीधरन सर (मुथैया मुरलीधरन) मिलना चाहिए, आपको महेला (महेला जयवर्धने) मिलना चाहिए और वे आपको बताएंगे. मैकुलम भी वहां थे और जडेजा भी. मुझे लगता है कि बीसीसीआई ने आपको भुगतान कर दिया है. कृपया हमें भुगतान करें...वैसे भी जब भी आप भुगतान कर रहे हों, तो हर साल 18% ब्याज याद रखें. मुझे लगता है कि जब तक मेरे बच्चे की शादी होगी, तब तक हमें पैसा जरूर मिल जाएगा."
बता दें कि श्रीसंत ने जो खुलासा किया है उसने फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर ली है. फैन्स श्रीसंत के खुलासे पर सोशल मीडिया पर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं.
ये भी पढ़े-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं