4, 4, 6, 6, 4, पहले ओवर में ही आया फिन एलन का तूफान, छक्के-चौकों की बौछार के बीच KKR ने बनाया गजब का रिकॉर्ड

फिन एलन ने सबको अपना दीवाना बना दिया है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले ही ओवर में वह छक्के चौकों की बौछार करते हुए 24 रन बटोरने में कामयाब रहे. उनके इस उम्दा पारी के बदौलत केकेआर की टीम पहले ओवर में 25 रन बटोरने में कामयाब रही.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Finn Allen

आईपीएल 2026 का छठवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कोलकाता में खेला जा रहा है. जहां पहले ओवर में ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने सबको अपना दीवाना बना दिया है. विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की तरफ से पारी का आगाज करने कैप्टन अजिंक्य रहाणे के साथ क्रीज पर फिन एलन आए. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से पहला ओवर डालने का जिम्मा डेविड पेन ने उठाया. पेन के इस ओवर की पहली गेंद पर रहाणे ने डीप थर्ड की दिशा में कट करते हुए सिंगल लिया. इसके पश्चात एलन ने अपना रौद्र रूप दिखाया. उन्होंने दूसरी और तीसरी गेंद पर पहले चौका लगाया. उनके बाद चौथी और पांचवीं गेंद पर छक्का बटोरने में कामयाब रहे. वह यहीं नहीं रुके. आखिरी गेंद पर भी उन्होंने जोरदार तरीके से बल्ला घुमाया. यहां वह चौका बटोरने में कामयाब रहे. इस तरह पहले ही ओवर में केकेआर के बल्लेबाज कुल 25 रन बटोरने में कामयाब रहे. 

राजस्थान रॉयल्स के नाम है दर्ज है पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड 

आईपीएल के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बटोरने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स का नाम दर्ज है. आईपीएल 2023 का एक मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था. जहां आरआर की तरफ से पारी का आगाज करते हुए यशस्वी जायसवाल ने पहले ही ओवर में 26 रन ठोक डाले थे. उसके बाद से आईपीएल के पहले ओवर में एक टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स का नाम दर्ज है. 

आईपीएल की एक पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम 

26 रन - राजस्थान रॉयल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स - 2023 - (बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल)
25 रन - सनराइजर्स हैदराबाद vs कोलकाता नाइट राइडर्स - 2026 - (बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे और फिन एलन)
24 रन - दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स - 2021 - (बल्लेबाज: पृथ्वी शॉ)
22 रन - राजस्थान रॉयल्स vs पंजाब किंग्स - 2025 - (बल्लेबाज: यशस्वी जायसवाल)

यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह ने बदल दिया KKR का इतिहास, आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Malda Violence ममता सरकार की नाकामी या EC को डराने की साज़िश? Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article