कोहली से हुई तू-तू-मैं-मैं तो फैंस की शर्मनाक हरकत, ट्रेविस हेड की पत्नी को बनाया निशाना, किए भद्दे कमेंट

विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान के बीच हुई नोंकझोंक के चलते फैंस ने जेसिका हेड को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया. उनके मद्दे कमेंट किए गए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Fans Abuse Travis Head's Wife After Virat Kohli Incident

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शुक्रवार को हुआ मुकाबला प्लेऑफ क्वालिफिकेशन के चलते डेड रबड़ था, लेकिन इस मैच में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच मैदान पर हुई जुबानी जंग से मुकाबला सुर्खियों में आ गया. कोहली और हेड के बीच खूब तू-तू-मैं-मैं हुई. मैच के बाद कोहली ने ट्रेविस हेड से हाथ तक नहीं मिलाया था. कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. हालांकि, यह पता नहीं है कि आखिर ट्रेविस हेड की किस बात से विराट खफा थे. वहीं इस मामले में फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाजी की पत्नी और उनकी बेटी को घसींट लिया. 

फैंस के निशाने पर ट्रेविस हेड के परिजन

यह पहली बार नहीं है कि खिलाड़ियों की पत्नी या गर्लफ्रेंड को मैदान पर हुई किसी घटना के लिए फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ा हो. 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए वनडे वर्ल्ड फाइनल में ट्रेविस हेड ने रोहित शर्मा का कैच लपता था और  इसके बाद भी जेसिका को कुछ ऐसा ही अनुभव करना पड़ा था. आईपीएल में कोहली-हेड की जंग के बाद का नतीजा भी उनके लिए कुछ अलग नहीं रहा.

जेसिका ने ऑस्ट्रेलियन मीडिया आउटलेट द एडवरटाइज़र से बात करते हुए कहा,"ऐसा लगता है कि वर्ल्ड कप के बाद जो बुरा बर्ताव हुआ था, वह फिर से हो रहा है. जब मैं उठी तो मेरे सोशल मीडिया भरा पड़ा था. हम ठीक हैं लेकिन वे मेरे दोस्तों और परिवार पर निशाना साध रहे हैं."

जेसिका ने आगे कहा,"मुझे लगता है कि इस समय सभी खेलों में मेंटल हेल्थ, नज़रिए और हम एक-दूसरे से कैसे बात करते हैं, इस बारे में एक ज़रूरी बातचीत हो रही है. जुनून हमेशा खेल का हिस्सा रहेगा, लेकिन यह भी याद रखना ज़रूरी है कि खेल के पीछे असली लोग और परिवार हैं. उम्मीद है कि इससे एक-दूसरे के लिए और ज़्यादा दया और सपोर्ट को बढ़ावा मिलेगा." रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेविस हेड और उनकी पत्नी की शादी की फोटो पर भद्दे कमेंट किए गए. 

Advertisement

किस बात पर भड़के थे विराट कोहली

हैदराबाद बनाम बेंगलुरु मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने बताया कि जब हेड बैटिंग कर रहे थे, तब कोहली और हेड के बीच बहुत कुछ हुआ. मैदान पर हुई कहासुनी के बाद हाथ मिलाने से मना कर दिया गया, जिससे बचा जा सकता था. इरफान ने कहा,"हां, मैं उस समय कमेंट्री कर रहा था. देखिए, विराट को भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तरह क्रिकेट खेलना पसंद है. थोड़ी हंसी-मजाक, थोड़ा अग्रेसन, थोड़ी 'ठीक है, आओ और कुछ गेंदें डालो' वाली बातें. वह यही कह रहे थे."

इरफान ने आगे बताया,"'तुम इम्पैक्ट प्लेयर नहीं हो.' आम तौर पर, वह एक इम्पैक्ट प्लेयर है, और वह मैदान से बाहर चला जाता है. उसने उसे बॉलिंग करने के लिए कहा, कुछ हुआ, और वह उसे बाहर भी बुला रहा था. देखो गेम के बाद क्या हुआ- मैं उसके बारे में ज़्यादा बात नहीं करने वाला. लेकिन मैदान पर जो हुआ वह ठीक है, ऐसा होता है. आप अग्रेसिव होकर खेलना चाहते हैं, आप अपनी बात खुलकर रखना चाहते हैं, और इससे थोड़ी हंसी-मज़ाक और अग्रेसन आता है." IPL 2026 सीज़न में बेंगलुरु और हैदराबाद फिर से भिड़ सकते हैं क्योंकि दोनों ने प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई कर लिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन से घबराए यशस्वी जायसवाल! सहवाग-चोपड़ा का जिक्र कर अश्विन ने कही बड़ी बात

यह भी पढ़ें: IPL 2026: क्या हार्दिक पंड्या के हाथों से जाएगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? कोच कीरोन पोलार्ड के बयान से उठे सवा

Featured Video Of The Day
खरगोश का बच्चा 'चीकू' बना दुलारा