- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में भाग न लेने का निर्णय लिया है
- डु प्लेसिस ने आगामी सीजन में पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लेने का विकल्प चुना है
- फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल में दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेला है
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपने एक बड़े फैसले से हर किसी को चौंका दिया है. इंडियन प्रीमियर लीग में लंबे समय तक शिरकत करने वाले 41 वर्षीय डु प्लेसिस ने IPL 2026 के ऑक्शन में हिस्सा लेने का फैसला नहीं लिया है. यानी साफ है कि आगामी सीजन में वह आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. इसकी जगह उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को वरियता दिया है. उनका कहना है कि वह आगामी सीजन में पीएसएल में हिस्सा लेंगे.
आईपीएल में 4 टीमों का हिस्सा रहे फाफ डु प्लेसिस
अब जबकि डु प्लेसिस ने आईपीएल में शिरकत करने का फैसला नहीं लिया है तो बात करें उनके सफर के बारे में तो उनका प्रदर्शन यहां काफी शानदार रहा. यहां वह कई टीमों का हिस्सा रहे. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का नाम शामिल है. डु प्लेसिस चेन्नई के साथ शिरकत करते हुए दो बार खिताब जीतने में भी कामयाब रहे.
फाफ डु प्लेसिस का आईपीएल करियर
बात करें फाफ डु प्लेसिस के आईपीएल करियर के बारे में तो वह यहां 2012 से 2025 तक कुल 154 मुकाबले खेलने में कामयाब रहे. इस बीच उनके बल्ले से 147 पारियों में 35.09 की औसत से 4773 रन निकले. डु प्लेसिस के नाम आईपीएल में 39 अर्धशतक दर्ज है. 96 रन की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. खबर लिखे जाने तक डु प्लेसिस आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 13वें बल्लेबाज हैं.
यह भी पढ़ें- बाबर आजम ने बदल दिया पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी














