Exclusive: श्रेयस अय्यर कप्तान, दो T20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का होगा चुनाव, BCCI कर रही है बड़ी तैयारी

बीसीसीआई की योजना आईपीएल 2026 से 30 से 35 खिलाड़ियों का टी20 पूल बनाने की है, ताकि इस साल अंतरराष्ट्रीय मैचों के ओवरलैप होने के कारण दो प्रतिस्पर्धी टीमों को मैदान में उतारा जा सके.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Shreyas Iyer

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 30 से 35 खिलाड़ियों की एक चुनिंदा लिस्ट तैयार कर रही है, जो एक साथ दो प्रतिस्पर्धी टी20 टूर्नामेंट में शिरकत कर सके. साल के अंत में भारतीय टीम को दो इंटरनेशनल टूर्नामेंट एक साथ खेलने हैं. जिसमें एशियन गेम्स और वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज शामिल है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एनडीटीवी के साथ हुई खास चर्चा के दौरान कहा, 'एशियन गेम्स और भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज एक ही समय पर होने वाली है. जिसकी वजह से हमें दो टी20 टीमों के खेलने पर ध्यान देना होगा. 30 से 35 क्रिकेटरों का एक पूल बनाना जरूरी है जिन्हें इंटरनेशनल असाइनमेंट के लिए बुलाया जा सके. आयरलैंड के आगामी दौरे के लिए, यूके के ज्यादातर दौरों की तरह, टीम में खिलाड़ियों का एक बड़ा पूल रखा जाएगा, जो कि एशियन गेम्स तक जारी रहेगा.'

आयरलैंड दौरा टीम इंडिया के लिए साबित होगा कड़ी परिक्षा

आगामी आयरलैंड दौरा एक टेस्टिंग ग्राउंड के तौर पर काम कर सकता है. ऐसे दौरे पारंपरिक रूप से नए खिलाड़ियों को आजमाने के लिए इस्तेमाल किए जाते रहे हैं. इस दौरे में अब एक बड़ी टीम हो सकती है, जो एशियन गेम्स तक चलने वाले एक बड़े टैलेंट पूल के दीर्घकालिक विजन को दर्शाता है. भारत को सितंबर में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है, हालांकि टूर्नामेंट का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है. 

इस स्टार खिलाड़ियों का नाम पर किया जा रहा है विचार 

जिन खिलाड़ियों के नाम पर विचार किया जा रहा है. मौजूदा समय में वह आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी , यशस्वी जायसवाल , प्रियांश आर्य और अंगकृष रघुवंशी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी निडर बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया है. वहीं रजत पाटीदार और आयुष बडोनी जैसे खिलाड़ी भी चयनकर्ताओं की नजर में हैं. 

ऑलराउंडर स्लॉट, जो अक्सर टी20 बैलेंस की रीढ़ होता है, में शशांक सिंह और अनुकूल रॉय जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है, जो अपने हुनर, प्रतिभा और किसी भी हालत में खुद को ढाल लेने की अपनी काबिलियत दिखाते हैं.

Advertisement

गेंदबाजी में युवाओं और अनुभव का मिश्रण है. रवि बिश्नोई व्हाइट-बॉल क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं खलील अहमद (उपलब्धता पर निर्भर), प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा और कार्तिक त्यागी तेज गेंदबाजी के विकल्प देते हैं.

विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल प्रमुख दावेदारों में से हैं. संभावना है कि टीम की कप्तानी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर करेंगे. IPL युवाओं का एक बड़ा पूल दे रहा है, भारतीय क्रिकेट खिताब जीतने और बचाने में सक्षम एक समानांतर ताकत बनाकर उनकी सेवाओं का उपयोग करने की तैयारी कर रहा है.

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मांगों को पूरा करने और बदले हुए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों की चुनौतियों से निपटने के लिए दो मजबूत टी20 टीमों की जरूरत जल्द ही एक मजबूरी बन सकती है.

यह भी पढ़ें- राशिद खान से खास शख्स ने अफगानिस्तान छोड़ भारतीय नागरिकता लेने को कहा, उनका जवाब आया?

Featured Video Of The Day
सत्ता बदलते ही बिहार में बदला सिस्टम, फुल एक्शन में सम्राट चौधरी, योगी का मॉडल अपनाया!
Topics mentioned in this article