"उन्हें इग्नोर नहीं किया जाना ...", सरफराज खान को टीम में शामिल न करने पर पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज ने चयनकर्ताओं को दी नसीहत

IND vs WI:  वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ है. जब से टीम इंडिया का ऐलान हुआ है तब से पूर्व क्रिकेटर चयनकर्ताओं का आलोचना कर रहे हैं

विज्ञापन
Read Time: 16 mins
सरफराज खान पर बोले कमरान अकमल

IND vs WI:  वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हुआ है. जब से टीम इंडिया का ऐलान हुआ है तब से पूर्व क्रिकेटर चयनकर्ताओं का आलोचना कर रहे हैं. खासकर सरफराज खान के टेस्ट टीम में शामिल न करने पर पूर्व क्रिकेटर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर ही नहीं बल्कि दूसरे देश के क्रिकेटर भी सरफराज के टीम में न चुने जाने पर हैरान हैं. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कमरान अकमल (Kamran Akmal) ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर भारतीय चयनकर्ताओं की आलोचना की है. अकमल ने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि सरफराज (Sarfaraz Khan) को टीम में जरूर चुना जाना चाहिए था. उन्हें टीम में न रखना हैरानी भरा है. 

अकमल  ने आगे कहा कि,"सरफऱाज ने बड़ी जबरदस्त परफॉर्मेंस की है, मध्यक्रम में वो भारत के लिए अहम खिलाड़ी बन सकते हैं. उन्हें मेरे हिसाब से प्लेइंग इलेवन में न सही लेकिन टीम के साथ रखकर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया जरूर जा सकता था."

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा कि, 'चयनकर्ता उन्हें टीम में रखकर उनको यह बता सकते थे कि हमने उन्हें इग्नोर नहीं किया है. तुम टीम का हिस्सा हो, किसी भी समय आपको खेलने का मौका मिल सकता है. मेरे हिसाब से यह बेस्ट मौका था उनके काबिलियत को आजमाने का."

इसके साथ-साथ कमरान अकमल ने कहा कि "उमरान को भी टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता था. वेस्टइंडीज में रिवर्स स्विंग होती है, ऐसे में वहां उमरान को टेस्ट में आजमाया जा सकता था. "

Advertisement

सरफराज के फिटनेस पर उठे सवाल

सरफराज ने रणजी ट्रॉफी के पिछले तीन सत्र में 2566 रन बनाये है। उन्होंने अपने करियर में प्रथम श्रेणी के 37 मैचों में 79.65 की औसत से रन बनाये है. ऐसे में अंडर-19 विश्व कप में दो बार देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी की टीम में जगह नहीं देने पर सवाल उठ रहा है. टीम में रुतुराज गायकवाड़ का चयन हुआ है जिनके प्रथम श्रेणी करियर का औसत 42 के करीब है.  टीम के चयन से जुड़े बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘ इस तरह की नाराजगी वाली प्रतिक्रियाएं समझ में आती हैं लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि सरफराज को बार-बार नजरअंदाज किए जाने के पीछे का कारण सिर्फ क्रिकेट नहीं है.  ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से उनका चयन नहीं हो रहा है. 

 उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, "क्या चयनकर्ता नासमझ है जो लगातार दो सत्र में 900 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को नजरअंदाज करेंगे? टीम में चयन नहीं होने के पीछे एक बड़ा कारण उनकी फिटनेस है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर की नहीं है"

उन्होंने कहा, ‘‘ सरफराज को इस मामले में काफी मेहनत करनी होगी और अपना वजन कम करके अधिक फिटनेस के साथ वापसी करनी होगी. चयन के लिए केवल बल्लेबाजी फिटनेस ही एकमात्र मानदंड नहीं है. (भाषा के साथ)

Advertisement

--- ये भी पढ़ें ---

* Asia Cup 2023 के लिए श्रेयस अय्यर का फिट होना मुश्किल, टूर्नामेंट से हो सकते हैं बाहर
* "इन बड़ी वजहों से भारतीय टीम में नहीं हुआ सरफराज का चयन", BCCI source का खुलासा

Featured Video Of The Day
Iran Captures US Pilot: Iran के हाथ लगा American Pilot? Mojtaba Khamenei ने रख दिया 55 लाख का इनाम!
Topics mentioned in this article