4 years ago
अबुधाबी:

England vs New Zealand, 1st Semi-Final Live Cricket Score: यूएई में जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World में आज अबुधाबी में बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड से मुंह से निवाला छीनते हुए उसे पांच विकेट से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया. वास्तव में 16वें ओवर की समाप्ति के बाद तक इंग्लैंड का मैच पर पूरी तरह से कब्जा था. यहां से किसी ने भी नहीं सोचा था कि सिर्फ अगले तीन ओवरों  में ही इंग्लैंड की दूधिया  भरी रोशनी वाली रात में काला अंधियारा हो जाएगा क्योंकि यहां से न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 24 गेंदों पर 57 रन बनाने थे. 

लेकिन ओपनर डारेल मिशेल (नाबाद 72 रन, 57 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) और आखिरी हमले की अगुवाई करने वाले लेफ्टी जेम्स नीशम (27 रन, 11 गेद, 1 चौका, 3 छ्क्के) ने अंग्रेजों पर ऐसा हमला बोला कि इंग्लिश खेमा त्राहिमाम-त्राहिमाम कर उठा. मानो उसके गेंदबाजों के नर्व-सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया. और क्रिस वोक्स के फेंके आखिरी ओवर में मिशेल ने लगातार दो छक्के जड़कर तस्वीर साफ कर दी. और 19वें ओवर की इस आखिरी गेंद पर पूरा एक ओवर बाकी रहते हुए न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली और इंग्लैंड सरे बाजार लुटा सा रह गया. डारेल मिशेल मैन ऑफ द मैच बने.

SCORE BOARD

इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने जीत और फाइनल के टिकट के लिए 167 रनों का लक्ष्य रखा. न्यूजीलैंड से न्योता पाने के बाद इंग्लिश ओपनरों जोस बटलर (29) और जॉनी बैर्यस्टो पावर-प्ले के 6 ओवरों में ज्यादा फायदा नहीं उठा सके. इन दोनों ने 5.1 ओवरों में 37 रन जोड़े. लेकिन दोनों ओपनरों के जाने के बाद दोनों लेफ्टी डेविड मलान (41) और खासकर मोईन अली (51) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए ओपनरों की कम गति से पार पा लिया. कीवी विकेटकीपर कोनवे ने भी मलान की पारी में योगदान देते हुए दो कैच छोड़े. एक आसान, एक मुश्किल, लेकिन बड़ा पॉजिटिव न्यूजीलैंड के लिए मोईन अली क आखिर तक नॉटआउट आना रहा. वहीं, सेमीफाइनल जैसे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शायद अभी तक के सफर में सबसे खराब गेंदबाजी और फील्डिंग का प्रदर्शन किया. फील्ड प्लेसिंग में भी विलियसन ने गड़बड़ी हुयी. आखिरी ओवर में उसके सीमर रनों पर अंकुश नहीं लगा सके. जरूरत से ज्यादा शॉर्ट गेंदें या फिर दिशा में बहुत भटकाव. शॉट के लिए जगह इतनी दी, जबकि फील्डर वहीं नहीं थे. सोढ़ी भी भटके हुए दिखे. इन सबका नतीजा यह रहा कि कोटे के 20 ओवरों में इंग्लैंड ने सिर्फ 4 ही विकेट गंवाते हुए 166 के आकड़े को छू लिया. यह एक अच्छा स्कोर था, लेकिन मिशेल और नीशम ने इस आंकड़े पर भी पानी फेर दिया. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. मैच में खेली दोनों देशों की वास्तविक इलेवन देख लें: 

इंग्लैंड: 1. इयॉन मोर्गन  (कप्तान) 2. जोस बटलर (विकेटकीपर) 3. जॉनी बैर्यस्टो 4. डेविड मलान 5. मोईन अली 6. सैम बिलिंग्स 7. लियाम लिविंगस्टोन 8. क्रिस वोक्स 9. क्रिस जॉर्डन 10. मार्क वुड 10 आदिल राशिद 11. मार्क वुड

न्यूजीलैंड: 1. केन विलियमसन (कप्तान) 2. मार्टिन गप्टिल 3. डारेल मिशेल 4. डेवोन कॉनवे 5. ग्लेन फिलिप्स 6. जेम्स नीशम 7. मिशले सैंटनर 8. एडम मिल्ने 9. टिम साऊदी 10. ईश सोढ़ी 11. ट्रेंट बोल्ट
 

VIDEO:  ​T20 World Cup: कहां चूका भारत और टीम इंडिया क्या लेगी सबक?

Nov 10, 2021 23:03 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: वोक्स का 19वां ओवर: लगातार दो छक्के और बन गयी बात !
18.6: इस ओवर से पहले न्यूजीलैंड को 12 गेंदोें पर 20 रन बनाने थे..और फिर मिशल ने दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर कीवी टीम की राह आसान कर दी...तीसरी छोटी,तो पुल से फिर से मिशेल का एक और छक्का..तस्वीर लगभग साफ..ओवर में 20 रन दिए वोक्स ने और न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीतकर फाइनल में पहुंच गया..
Nov 10, 2021 22:51 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: नीशम की बेहतरीन कोशिश
16.6: जॉर्डन के इस ओवर में दो छक्के..1 चौका....तीन गेंद वाइड दे दीं...न्यूजीलैंड के लिए बहुत ही बेहतरीन ओवर...17वें ओवर में 23 रन बने..यहां से न्यूजीलैंड को चाहिए 18 गेंदों पर 34 रन...कुछ भी संभव है...!!
Nov 10, 2021 22:41 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: लिविंगस्टोन को 1 और विकेट
15.6: पहली ही गेंद को उड़ाने की कोशिश में फिलिप्स लपके गए लांगऑफ पर...ओवर में सिर्फ 3 रन देकर एक विकेट लिया लिविंगस्टोन ने ...न्यूजीलैंड को चाहिए यहां से 24 गेंदोंे पर 57 रन
Nov 10, 2021 22:36 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: वुड फिर से आक्रमण पर
14.6: एक चौका मिशेल के बल्ले से ऊपरी किनारे से लगकर विकेटकीपर के ऊपर से चौके के लिए गया, तो रन आ गए 10...यहां से न्यूजीलैंड को 30 गेंदों में 60 रन की दरकार
Nov 10, 2021 22:28 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: कोनवे आउट
13.4: डिलीवरी से पहले ही क्रीज से बाहर आ गए कोनवे...लिविंगस्टोन ने तेज फ्लैटर फेंकते हुए गेंद खींच भी ली...बाहर ही खड़े रह गए..स्टंप कर दिया बटलर ने...रन बनाए 46
Nov 10, 2021 22:19 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: लिविंगस्टोन का ओवर
11.6: कीवी हाथ खोल रहे हैं धीरे-धीरे...पांचवीं गेंद पर कॉनवे ने चौका जरूर पड़ा..लेकिन ओवर में तो 7 ही रन बनाए..और इतने से तो न्यूजीलैंड का भला नहीं होने जरा...
Advertisement
Nov 10, 2021 22:10 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: लिविंग्स्टोन की इंट्री
9.6: आठ रन दिए..और न्यूजीलैंड 10 ओवर के बाद 2 विकेट पर 58 रन..रन औसत यहां से 10.90 का चाहिए अगर फाइनल में पहुंंचना है तो
Nov 10, 2021 21:59 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: 8वां ओवर: न्यजीलैंड पर दबाव बढ़ता हुआ

7.6: बढ़िया ओवर आदिल राशिद का...सिर्फ 4 रन दिए...बेचैनी दिख रही है कीवी बल्लेबाजों में..अब ऐसे तो काम चलने से रहा...यहां से शॉटों को बाउंड्री के पार भेजना होगा..वर्ना मुश्किलें बढ़ती जाएंगी..
Advertisement
Nov 10, 2021 21:51 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: राशिद अटैक पर
5.6: पहली गेंद छोटी, तो बैकफुट से पंच जड़कर कोनवे ने चौका ले लिया..एक चौका आखिरी गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करके मिडऑफ के दायीं ओर से भेज दिया..कोनवे मानो कैच छोड़ने का पश्चाताप करते हुए...ओवर में आए 10 रन
Nov 10, 2021 21:46 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: वोक्स में गजब का उत्साह
4.6: जब शुरुआती दो विकेट मिल जल्द मिल जाएं, तो पैर जमीं पर नहीं रहते किसी भी बॉलर के..वोक्स भी अपवाद नहीं हैं..मिशेल से दूसरी गेंद पर चौका खाया...8 रन दिए ओवर में
Advertisement
Nov 10, 2021 21:42 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: जॉर्डन का बढ़िया ओवर
3.6: एक बाइड छोड़ दें, तो सबकुछ सही जा रहा था..आखिरी गेंद पर चौका खा गए जॉर्डन..कॉनवे ने जड़ा..ओवर में रन दिए 5
Nov 10, 2021 21:37 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: फिर से वोक्स
2.4: न्यूजीलैंड की मुसीबत बढ़ती हुयी...स्कूप करने की कोशिश की विलियमसन ने...बल्ले पर सही नहीं आयी...और ऊपर हवा में चली गयी..शॉर्टफाइनल लेग पर खड़े आदिल ने दायीं ओर दौड़ते हुए लपक लिया आसान कैच...सिर्फ 5 ही रन बना सके कीवी कप्तान
Advertisement
Nov 10, 2021 21:31 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: दूसरा ओवर
1.6: क्रिस जॉर्डन ने सही ओवर निकाला...शुरुआती कुछ गेदों पर खामोश रखा ..कुल मिलाकर ओवर में दिए 5 रन
Nov 10, 2021 21:25 (IST)
EngvsNz #EngvsNZSemifianl: न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में बड़ा झटका
0.3: इसे सॉफ्ट डिसमिसिल भी कह सकते हैं...ऑन साइड पर फ्लिक करने की कोशिश की..बल्ला पहले घूम गया..गेंद ऊपरी किनारा लेकर हवा में ऊंची..और मोइन अली ने मिडऑन पर लॉलीपॉप कैच लपक ही लिया..खाता भी नहीं खुला..बॉलर रहे क्रिस वोक्स
Nov 10, 2021 21:11 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: आखिरी ओवर: मोईन ने तो काम कर दिया
19.6: आखिरी ओवर में नीशम ने दिए 10 रन...इंग्लैंड ने बनाए 4 विकेट पर 166 रन...ब्रेक  के बाद आपसे मिलते हैं..
Nov 10, 2021 21:07 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: आखिरी ओवर नीशम को
19.2: बात समझ से थोड़ा परे रही कि आज लेफ्टी स्पिनर सैंटरन को सिर्फ 1 ही ओवर दिया गया..बहरहाल दूसरी गेंद को उड़ाने की कोशिश में लांगऑफ पर लपके गए लिविंगस्टोन..रन बनाए 17
Nov 10, 2021 21:05 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: बोल्ट के हाथ में 19वां ओवर
18.6: ओवर में एक लिविंग्स्टोन से चौका खा गए..और बोल्ट ने दिए 9 रन...ऐसा लग रहा है कि इंग्लैंड ने वह स्कोर लगभग हासिल कर लिया है, जहां से फाइनल का टिकट मिल सकता है..3 विकेट पर 155 रन..एक ओवर अभी बाकी है..
Nov 10, 2021 21:00 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: मिल्ने का स्वागत छक्के से किया मोईन ने
17.1: पहली गेंद बहुत छोटी...मिडविकेट से पुल करने का पूरा समय मिल गया मोईन को..छक्के के लिए टांग दिया...और आखिरी गेंद पर लिविंगस्टोन ने सीधा बहुत ही लंबा छ्क्के के लिए भेजा..ओवर में 15 रन
Nov 10, 2021 20:54 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: पारी का 17वां ओवर, गेंदबाज हैं सोढ़ी
16.6: निकलकर मोईन अली ने लांगऑन के ऊपर से लंबा छक्का जड़ा सोढ़ी को...रन बटरने का और तेज प्रयास...ओवर में दिए 11...सेमीफाइनल में 1 ही विकेट रहा सोढ़ी का...भटकाव बहुत रहा गेंदों में...स्थिरता गायब...तो पिछले मैचों से महंगे रहे...
Nov 10, 2021 20:47 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: साऊदी को विकेट मिल गया
15.2: पहली छोटी गेंद पर पुल से छक्का खा गए..तो दूसरी गेंद को उड़ाने की कोशिश में मलान लपके गए विकेट के पीछे..इस बार आसान कैच के लिए कोनवे ने कोई गलती नहीं की. .मलान ने बनाए 42 रन
Nov 10, 2021 20:43 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: ट्रेंट बो्ल्ट फिर से वापस
14.6: दूसरी गेंद पर मिडऑफ पर कोशिश बढ़िया की साऊदी ने मोईन का कैच लपकने की..गेंद तक नहीं पहुंच से मिडऑफ पर...4थी पर फाइनल लेग से चौका खा गए..फ्लिक किया मोईन ने...ओवर में 10 रन
Nov 10, 2021 20:36 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: सोढ़ी हैं!
12.6: आखिरी गेंद पर कट से चौका खा गए...इस ओवर में भटके दिखे दिशा में बहुत ज्यादा...कई बार बचे भी..आखिरी गेंद पर नहीं बचे..ओवर में दिए रन 8
Nov 10, 2021 20:31 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: फिर से मिल्ने की वापसी
11.6: दो कैच छूटने के बाद मलान जरूर विश्वसनीय दिख रहे हैं...चिंत बन सकते हैं कीवियों के लिए..ओवर में मिल्ने ने रन दिए...कितने ? 7
Nov 10, 2021 20:27 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: फिलिप्स पहली बार अटैक पर
10.6: साधारण गेंदबाज हैं..लेकिन मलान ने क्या शॉट मारे हैं दोनों...टॉप क्लास....2 चौके....11 रन आए ओवर से..
Nov 10, 2021 20:20 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: नीशम अटैक पर
9.6: तीसरी गेंद पर मलान का कोनवे ने मुश्किल कैच छोड़ दिया..कभी-कभी मेक-शिफ्ट विकेटकीपर बहुत महंगे साबित होते हैं...ओवर में दिए 7 रन...इंग्लैंड 10 ओवर बाद 2 विकेट पर 67 रन
Nov 10, 2021 20:12 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: बटलर आउट
8.1: गेंद रुक कर आ रही है...इस बार रिवर्स स्वीप नहीं चला...गेंद पैड पर...अंपायर की उंगली ऊपर...रिव्यू की अपील..नहीं बच सके..29 रन...सोढ़ी को सफलता
Nov 10, 2021 20:09 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: सैंटनर पहली बार आक्रमण पर
7.6: तीसरी गेंद पर पहली बार मैच में बटलर का बटलरी रिवर्स स्वीप! सब देखते रह गए...गेंद प्वाइंट से गनगनाती हुई चली गयी...ओवर में दिए 8 रन
Nov 10, 2021 20:09 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: सैंटनर पहली बार आक्रमण पर
7.6: तीसरी गेंद पर पहली बार मैच में बटलर का बटलरी रिवर्स स्वीप! सब देखते रह गए...गेंद प्वाइंट से गनगनाती हुई चली गयी...ओवर में दिए 8 रन
Nov 10, 2021 20:05 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: सोढ़ी अटैक पर पहली पार
6.6:  सोढ़ी पहली बार आए ..और तीसरी ही गेंद पर विकेटकीपर कोनवे ने कैच छोड़ दिया डेविड मलान का...एक बढ़िया ओवर..अच्छी शुरुआत..ओवर में दिए 5 रन
Nov 10, 2021 19:57 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: मिल्ने आए, विकेट लाए
5.1: पहली ही गेंद पर हल्की जगह बनाकर मिडऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश..ऊंंचाई नहीं ही मिली...अपने बायीं ओर दौड़कर कप्तान विलियमसन ने बेहतरीन कैच लिया..बैर्यस्टो के 13 रन
Nov 10, 2021 19:52 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal
4.2: बटलर का साऊदी के सिर के ऊपर से..बैकलिफ्ट एकदम सीधी...बस छक्के से कुछ ही दूर रह गया...चौका
Nov 10, 2021 19:50 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: बोल्ट का महंगा ओवर
3.6: तीन चौके आए ओवर से..एक वाइड गेंद पर..कीपर के सर के ऊपर से बायी का चौका..ओवर में दे दिए 16 ..बहुत ही महंगा
Nov 10, 2021 19:46 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: फिर से बोल्ट
3.1: पहली गेंद ऊपर से थोड़ी सी अंतर आयी और बटलर ने लेट खेलते हुए सामने से चौका जड़ दिया, तो ठीक अगली गेंद पर दूर की गेंद को दूर से खेलते हुए कवर से चौका..लगातार दो चौके..
Nov 10, 2021 19:45 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: तीसरे ओवर में फिर से साऊदी
2.6: यह एक बढ़िया ओवर है.और ऐसा लग रहा है  गेंद रुक कर आ रही है....टाइमिंग नहीं मिल रही बैर्यस्टो को...बल्ला पहले चल रहा..गेंद बाद में आ रही...बढ़िया ओवर रहा...सिर्फ 1 ही तो रन दिया..
Nov 10, 2021 19:40 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: दूसरा ओवर
2.6: पिछले मैच के हीरो ट्रेंट बोल्ट...बढ़िया शुरुआत की लेफ्टी सीमर ने...आखिरी गेंद पर बैर्यस्टो बस बाल-बाल बच गए..उड़ाने की कोशिश..गेंद का भीतरी किनारा..और कीपर से कुछ दूरी से फाइनल लेग से बाहर..4 रन..ओवर में 6 रन..
Nov 10, 2021 19:37 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal
0.6: आखिरी गेंद पर बटलर का चौका..ओवर में 6 रन...बता दें कि  पिच तो रनों से भरी दिख रही है..हालांगि गेंद स्विंग भी हो रही है..हल्की घास भी है..लेकिन अगर ये दोनों जम गए, तो फिर न्यूजीलैंड की खैर नहीं..
Nov 10, 2021 19:14 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal: इंग्लैंड की टीम

इंग्लैंड: 1. इयॉन मोर्गन  (कप्तान) 2. जोस बटलर (विकेटकीपर) 3. जॉनी बैर्यस्टो 4. डेविड मलान 5. मोईन अली 6. सैम बिलिंग्स 7. लियाम लिविंगस्टोन 8. क्रिस वोक्स 9. क्रिस जॉर्डन 10. मार्क वुड 10 आदिल राशिद 11. मार्क वुड
Nov 10, 2021 19:13 (IST)
न्यूजीलैंड: 1. केन विलियमसन (कप्तान) 2. मार्टिन गप्टिल 3. डारेल मिशेल 4. डेवोन कॉनवे 5. ग्लेन फिलिप्स 6. जेम्स नीशम 7. मिशले सैंटनर 8. एडम मिल्ने 9. टिम साऊदी 10. ईश सोढ़ी 11. ट्रेंट बोल्ट
Nov 10, 2021 19:05 (IST)
England vs New Zeland: 1st Semifinal
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लक्ष्य का पीछा करने का फैसला किया है. मतलब इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करेगा और कीवी टीम पहले गेंदबाजी....क्या टॉस जीतने का फायदा मिलेगा? चलिए देखते हैं...!
Nov 10, 2021 18:52 (IST)
एक बहुत ही जोरदार मुकाबला होने जा रहा है...कवरेज से जुड़ जाइए हमारी..
Nov 10, 2021 18:27 (IST)
England vs New Zealand: 1st Semifinal
नमस्कार दोस्तों...आपका बहुत-बहुत स्वागत है हमारी बॉल-टू-बॉल कवरेज में. पल-पल का हाल जानेंगे आप जारी टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल का ...इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच....जुड़ जाइए हमसे....तमाम बेहतरीन स्टोरियों और शानदार कवरेज के लिए..
Featured Video Of The Day
Alcatel V3 Ultra 5G भारत में लॉन्च! 120Hz डिस्प्ले, 108MP कैमरा और Dimensity 6300 चिप के साथ | Tech