England vs Italy:इटली को 24 रनों से हराकर इंग्लैंड ने किया सुपर-8 के लिए क्वालीफाई, एक साथ ये तीन टीमें वर्ल्ड कप से बाहर

England vs Italy, T20 World Cup 2026: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हरा दिया और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
England vs Italy, T20 World Cup 2026:

England vs Italy:  कोलकाता के ईडन गार्डन्स में एक रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हरा दिया और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया. इंग्लैंड के मिले 203 के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली आखिरी तक रन चेज में थी. इटली को 12 गेंदों में जीत के लिए 30 रन चाहिए थे, लेकिन फिर इंग्लैंड ने आखिरी में संयम दिखाया और मैच अपने नाम किया. विल जैक्स के नाबाद अर्द्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे. इसके जवाब में इटली 178 रन बना पाई. इटली के लिए बेन मनेंटी ने 60 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड इस जीत के साथ ही सुपर-8 में पहुंच गई है. ग्रुप सी से पहले ही वेस्टइंडीज ने अपना टिकट कटा लिया है. ऐसे में स्कॉटलैंड, इटली और नेपाल बारह हो गए हैं.स्कोरकार्ड

इंग्लैंड ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में इटली के खिलाफ 24 रन से जीत दर्ज की. टूर्नामेंट में तीसरी जीत के साथ इंग्लैंड ने 'सुपर-8' में जगह बना ली है. इंग्लैंड के अलावा ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज भी अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. ईडन गार्डन्स में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए. इस टीम के लिए फिलिप सॉल्ट ने जोस बटलर के साथ पहले विकेट के लिए 21 रन जोड़े. बटलर महज 3 रन बनाकर आउट हुए, जबकि सॉल्ट ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.

यह टीम 105 के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी, जहां से विल जैक्स ने सैम करन के साथ छठे विकेट के लिए 25 गेंदों में 54 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. जैक्स 22 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 53 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि करन ने 19 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया. विपक्षी खेमे से ग्रांट स्टीवर्ट और क्रिशन कलुगामागे ने 2-2 विकेट निकाले.

इसके जवाब में इटली की टीम 178 रन पर सिमट गई. इस टीम ने महज 22 के स्कोर तक अपने 3 विकेट खो दिए थे. यहां से जस्टिन मोस्का ने बेन मेनेंटी के साथ चौथे विकेट के लिए 48 गेंदों में 92 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 114 के स्कोर तक पहुंचाया. बेन मेनेंटी 25 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों के साथ 60 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद मोस्का ने ग्रांट स्टीवर्ट (45) के साथ छठे विकेट के लिए 21 रन जुटाकर टीम को 135 के स्कोर तक पहुंचा दिया.

Advertisement

इटली ने 135 के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाया, जिसके बाद 16वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर विकेट खोकर टीम संकट में आ गई, लेकिन यहां से स्टीवर्ट ने जसप्रीत सिंह (12) के साथ 18 गेंदों में 40 रन की साझेदारी करते हुए टीम में एक बार फिर जीत की उम्मीद जगाई, लेकिन इस साझेदारी के टूटते ही टीम बिखर गई. इंग्लैंड की तरफ से सैम करन और जेमी ओवरटन ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट निकाले। एक-एक विकेट विल जैक्स और आदिल रशीद के हाथ लगा.

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी थी दोनों टीमें

इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Advertisement

इटली (प्लेइंग XI): जस्टिन मोस्का, एंथनी मोस्का, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेन मैनेंटी, मार्कस कैम्पोपियानो, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान मीड (विकेट कीपर), जसप्रीत सिंह, क्रिशन कलुगामागे, अली हसन



Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Pakistan की कंगाली का सबूत! बीच डिबेट बत्ती हो गई गुल! | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article