इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और भारत के बीच द ओवल, लंदन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

विज्ञापन
Read Time: 14 mins
इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

19.6 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 84/8 इंग्लैंड|

19.5 ओवर (1 रन) एक और बाउंसर!! पुल किया उसे मिड विकेट की दिशा में और नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| चहल ने उसे सिंगल पर रोका|

19.4 ओवर (0 रन) इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

19.3 ओवर (4 रन) चौका! एक खराब गेंद का पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने और बाउंड्री हासिल की| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप था इस वजह से चार और रन टीम के खाते में जुड़ गए|

19.2 ओवर (0 रन) इस बार जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ, गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं|

19.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! काफी जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हो सका| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

बोलिंग चेंज हो सकता है? जी नहीं कृष्णा ही कर रहे हैं...

18.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शरीर की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से दो रन्स हासिल किये| 79/8 इंग्लैंड|

18.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! फुल बॉल डाली गई जिसे पुश किया मिड ऑन की तरफ और सिंगल हासिल किया|

18.4 ओवर (1 रन) एक और बार हवा में थी गेंद लेकिन लेग साइड पर नो मेंस लैंड में जा गिरी| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

18.3 ओवर (1 रन) इस बार पटकी हुई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

18.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

18.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं बन सका|

17.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सेकंड स्लिप के दाँए ओर से गई थर्ड मैन की ओर जहाँ से एक रन मिल गया|

17.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

17.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

17.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए विली| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|

17.2 ओवर (4 रन) चौका!!! डेविड विली के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|

17.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर ड्राइव किया| रन का मौका नहीं मिल सका|

16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|

16.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

16.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

ब्रायडन कार्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

16.3 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! मोहम्मद शमी के नाम तीसरी सफलता!! महज़ 8 रन बनाकर ओवरटन लौट गए पवेलियन| विकटों के बीच डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए थे बल्लेबाज़| बॉल थोड़ा नीची रही और बल्लेबाज़ के डिफेंड को बीट करते हुए मिडिल स्टम्प्स से जा टकराई और बूम| ऐसा लगा कि आगे से गेंद ने काँटा बदला और बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| एक और बल्लेबाज़ निराशाजनक पवेलियन की तरफ लौटा| भारत अब पूरी तरह से इस मुकाबले पर हावी होता हुआ| 68/8 इंग्लैंड|

16.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

16.1 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

15.6 ओवर (4 रन) एक और चौका इस ओवर से आता हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये|

15.5 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

15.4 ओवर (4 रन) चौका! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये| जैसे भी रन्स आये इंग्लैंड इसे दोनों हाथों से बटोरना चाहेगी|

15.3 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

15.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|

15.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए|

मैच रिपोर्ट

Featured Video Of The Day
IIT Graduate हैं Harshita के पति Sambhav Jain? जानिए क्या करते हैं