England Lions vs India A: करुण नायर के दोहरे शतक ने कर दिया काम, अब कप्तान कप्तान गिल के सामने चैलेंज, क्या करेंगे

England vs India: करुण नायर के दोहरे शतक ने फाइनल XI को लेकर ही समीकरण नहीं बदले, अब बात इससे आगे चली गई है

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
England Lions vs India A:
नयी दिल्ली:

Karun Nair vs Shubman Gill: शुक्रवार की नाबाद 186 रन की पारी के बाद जैसी उम्मीद थी, शनिवार को ठीक वैसा ही हुआ. और सात साल के बाद टीम इंडिया में चुने गए करुण नायर (Karun Nair duouble hundred) ने भारत 'ए' और इंग्लैंड लॉयन्स के बीच चारदिनी अनधिकृत टेस्ट में सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए दोहरा शतक पूरा कर लिया. करुण नायर ने 272 गेंदों पर 13 चौकों और 1 छक्के से दोहरा शतक बनाया. इस दोहरे शतक के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से हेडिग्ले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में करुण की फाइनल XI में जगह को लेकर अगर थोड़ा-बहुत संशय था भी, अब वह भी खत्म हो गया है, लेकिन अब करुण के दोहरे शतक ने कप्तान शुभमन गिल (Shunban Gill) को टेंशन दे दी है. 

'डियर क्रिकेट एक बार फिर से...', करुण ने 2022 में की प्रार्थना, यहां से बदल गया समय

अब क्या करेंगे कप्तान गिल?

करुण के दोहरे शतक ने अब समीकरण बदल दिए हैं. और यह प्रबंधन के लिए थोड़े स्वीट पेन और गिल के लिए चुनौतीपूर्ण हो चला है. करुण ने भारत के लिए यह पारी नंबर-3 पर खेलते हुए एक तरह से पहले टेस्ट में इस नंबर पर अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में पिछले काफी समय से टेस्ट टीम इंडिया के लिए नंबर-3 पर खेल रहे गिल के लिए अब मुश्किल सवाल हो चला है कि वह अब कौन से नंबर पर खेलेंगे? क्या वह नंबर तीन पर खेलना जारी रखेंगे? 

कुछ ऐसा प्रदर्शन रहा है गिल का नंबर-3 पर

गिल ने खेले 32 टेस्ट मैचों में से 17 टेस्ट मैचों में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की है. इसमें उन्होंने 30 पारियों में 37.74 के औसत, 3 शतक और इतने ही अर्द्धशतक से 1019 रन बनाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नंबर तीन पर ही आया है, लेकिन करुण नायर के दोहरे शतक के बाद अब यह देखने की बात होगी कि हेड कोच गौतम कैसा 'गंभीर' फैसला लेते हैं?

Featured Video Of The Day
US vs Iran War Update: ईरान ने रोके अमेरिका के जहाज, लेकिन इस वजह से भारत को दिया Safe Passage |