England Lions vs India A: करुण नायर का इंग्लैंड में पहले ही मैच में शतक, सिर्फ 5 दिन के भीतर ही साबित कर दी यह बड़ी बात

Karun Nair's century: करुण नायर ने पहले ही मैच के पहले दिन शतक जड़कर बता दिया कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पूरी तरह से तैयार हैं

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ENGA vs INDA, 1st Unofficial Test: करुण नायर
नयी दिल्ली:

Karun Nair's century:  ऐसा लगता है कि इंग्लैंड दौरे के लिए सेलेक्टरों ने करुण नायर (Karun Nair) का चयन कर जो दांव खेला है, वह पूरा पैसा वसूल कराने जा रहा है. और इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड दौरे के पहले ही मैच के पहले दिन भारत 'ए' के लिए खेलते हुए शतक जड़कर  दिखा दिया कि वह सात साल बाद मिले  इस मौके को दोनों हाथों से भुनाने के लिए तैयार हैं. इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए चार दिनी अनधिकृत टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के समय करुण नायर 186 रन बनाकर डटे हुए हैं. यह करुण नायर का 24वां फर्स्ट क्लास शतक रहा.  वहीं, करुण ने सिर्फ छह दिन के भीतर ही यह बात साबित कर दी कि वह कितने बड़े बल्लेबाज हैं. करीब 5 दिन पहले ही करुण नायर ने पंजाब के खिलाफ 24 मई को आईपीएल में 44 रन की पारी खेली थी. और 5 दिन बाद ही करुण ने दिखाया कि वह बहुत बड़े बल्लेबाज हैं. और इस बल्लेबााज ने सिर्फ पांच दिन के  भीतर ही विदेशी जमीं पर व्हाइट-बॉल से रेड-बॉल फॉर्मेट में खुद न केवल ढालते हुए, बल्कि शतक जड़कर यह बात साबित कर दी कि वह भारत की घरेलू जमीं पर ही नहीं, बल्कि विदेशी हालात में भी रन बनाना बखूबी जानते हैं. वह भी 'शॉर्ट नोटिस 'पर ! करुण के शतक की जैसे ही खबर सोशल मीडिया पर गूंजी, देखते ही देखते उनकी तारीफ में कमेंटों की झड़ी लग गई. 

शानदार वापसी ही नहीं, बल्कि बता भी दिया कि मैं पूरी तरह तैयार हूं

इस साल 11वीं फर्स्ट क्लास इनिंग में पांचवीं सेंचरी...क्या बात..क्या बात

159 गेंदों पर 14 चौकों से निकाला शतक. आप देखिए कि इस बल्लेबाज ने व्हाइट से रेड-बॉल फॉर्मेट में खुद को कितनी तेजी से ढाला है

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attacks से डरे Arab Countries ने Vladimir Putin को क्यों किया फोन? Middle East Crisis