ENG vs PAK: पाकिस्तान को उसी के 'हथियार' से मात देने को तैयार हैरी ब्रूक, चुनी सभी इंग्लिश कप्तानों से अलग राह, सफलता दर चौंकाने वाली

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026: जिस रास्ते पर हैरी ब्रूक चल रहे हैं, उस पर उसके पिछले कप्तान कभी नहीं चले. लेकिन इसी चाल ने ब्रूक को तमाम इंग्लैंड पूर्व कप्तान से फिलहाल आगे ला खड़ा किया है

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
England vs Pakistan:
X: ICC

Pakistan V/S England: खेले जा रहे T20 World Cup 2026 में एक दिन पहले अपनी टीम की चौंकाने वाली हार देखने के बाद आज करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें पाकिस्तान और इंग्लैंड (Pakistan vs England) के बीच खेले जाने वाले मैच पर लगी हैं. अब इसमें तो कुछ भी छिपा ही नहीं है कि जब भी दोनों देश हारते हैं, तो सामने वाले देश के फैंस की मनोदशा कैसी होती है. रविवार को दक्षिण अफ्रीका से 76 रन से हार पर पाकिस्तानी जनता तो छोड़िए, उसके पूर्व दिग्गज तक अभी मजे ले रहे हैं. और अब देखने की बात होगी कि ग्रुप-2 के तहत श्रीलंका के पल्लेकल में खेले जाने वाले मुकाबले में कौन बाजी मारता है. बहरहाल, इस बड़े मुकाबले में इंग्लिश कप्तान बैरी ब्रूक पाकिस्तान पर उसी के 'हथियार' से वार करने की रणनीति बनाई है. 

हैरी ब्रूक की अलग चाल!

हैरी बाकी अपने पूर्व कप्तानों के मुकाबले अलग राह पर चल रहे हैं. इंग्लैंड के ऐसे पूर्व कप्तान जिन्होंने टी20 में कम से कम दस मैचो में भी देश की कप्तानी की है, उनके मुकाबले हैरी ब्रूक ने 40 % ज्यादा स्पिनरों का इस्तेमाल किया है. हैरी ब्रूक की कप्तानी में कुल मिलाकर जहां स्पिनरों ने 53.2% गेंदबाजी की है, तो वहीं पेसरों ने 46.7% बॉलिंग की है. और आज भी हैरी ने पाकिस्तानियों को इसी के दम पर मात देने की रणनीति बनाई है. वैसे बता दें कि हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड की सफलता दर 75 % है, जो उसके सभी कप्तानों में सबसे ज्यादा है. और इसके पीछे स्पिनरों का ज्यादा इस्तेमाल करना बड़ी वजह बनकर सामने आया है

ये पाकिस्तान की ताकत है?

वो वक्त अलग था, जब पाकिस्तान की ताकत पेस बैटरी होती थी. अब ये 'दरिद्रनाथ' टीम स्पिनरों पर दांव लगा रही है. भारत के खिलाफ इसने खुद  सलमान आगा सहित, सैम अय्यूब (3 विकेट), अबरार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक के रूप में छह स्पिनरों का इस्तेमाल किया. इसमें से पार्टटाइमर के मुकाबले विशेषज्ञ/पूर्ण ज्यादा थे. लेकिन इसके बावजूद भारत ने बुरी तरह धो डाला था.  मतलब पाकिस्तान ने पूरे टूर्नामेंट में स्पिनरों को केंद्र में रखकर ही सभी पर वार करने  का प्लान बनाया, लेकिन ज्यादा से ज्यादा स्पिनरों का इस्तेमाल कर रहे हैरी अब फिरकी बॉलरों के सहारे ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों को घेरने के लिए तैयार हैं. 

पाकिस्तान के 6 बनाम इंग्लैंड के ??

जहां पाकिस्तान स्पिनरों की मददगार पिच पर 6 स्पिनरों को खिला रहा है, तो इंग्लैंड के पास लियम डासन, आदिल रशीद ही हैं. अब जब पल्लेकल में धीमी पिच मिली है, तो इंग्लैंड भी बदलाव करेगा. ऐसे में इंग्लिश टीम कितने स्पिनर इलेवन में खिलाती है. और देखने वाली बात होगी कि इस मामले में पड़ोसी से कम ताकत होने के बावजूद क्या हैरी ब्रूक एंड कंपनी पाकिस्तानी को धो पाएगी? क्या हैरी ब्रूक अपनी कप्तानी में सफलता के 75 प्रतिशत को बरकरार रख पाएंगे? तैयारी तो ब्रूक की पूरी-पूरी है. पाकिस्तन को उसी के हथियार (स्पिन) से मात देने की. 

यह भी पढ़ें:  T20 World Cup: भारतीय प्लेइंग XI पर मचा बवाल, सुनील गावस्कर ने इस खिलाड़ी को बाहर करने की दी सलाह

Featured Video Of The Day
Lucknow Blue Drum Case: पढ़ने को लेकर बेटे ने पिता को मारी गोली फिर शव के टुकड़े कर ड्रम में फेंका