Joe Root: जो. रूट ने रचा इतिहास, अब नजर में चढ़ा सचिन का यह सुपर से ऊपर कारनामा

Eng vs Ind: जो. रूट के इस बड़े कारनामे के बाद अब एक नहीं, बल्कि कई पहलुओं से नई बहस शुरू हो जाएंगी. और वक्त बढ़ने के साथ ही यह बहस और गति पकड़ेगी

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Joe Root's big record: जो. रूट ने करियर का 38वां शतक जड़ा
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • जो रूट ने मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन अपना 38वां शतक बनाया
  • इस शतकीय पारी से जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में नया मुकाम हासिल किया
  • रूट ने रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट इतिहास में दूसरी पायदान पर कब्जा जमाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Joe Root creates history: इंग्लिश पूर्व कप्तान जो. रूट (Joe Root) ने मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन करियर का 38वां शतक जड़ा, तो इस बेहतरीन पारी से उन्होंने कई कारनामे कर दिए, लेकिन सबसे बड़ा कारनामा रूट का टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में कंगारू पूर्व कप्तान रिकीं पोटिंग को पछाड़ कर दूसरी पायदान कब्जाना रहा. तीसरे दिन पारी का 120वां रन बनाने के साथ ही रूट ने पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया. रूट ने यह उपलब्धि तीसरे दूसरे सत्र के अंत में हासिल की. तब जो. रूट 201 गेंदों में 13 चौकों से 121* रन बनाकर नाबाद थे. चलिए आप जान लीजिए कि टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 बल्लेबाज कौन से हैं

टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बैट्समैन

रन                            बल्लेबाज

15921                    सचिन तेंदुलकर

13379*                   जो. रूट

13378                   रिकी पोंटिंग

13289                  जैक्स कैलिस

13288                  राहुल द्रविड़  

शतकों में संयुक्त रूप से नंबर चार

जो रूट ने खेल के लंबे प्रारूप में संयुक्त रूप से चौथे सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में श्रीलंकाई महान कुमार संगकारा (38 शतक) की भी बराबरी भी कर ली है. अब वह केवल पोंटिंग (41), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (45) और तेंदुलकर (51) से पीछे हैं. यह इंग्लैंज की जमीं पर रूट का 23वां टेस्ट शतक है, जो पोंटिंग, कैलिस और श्रीलंका के महेला जयवर्धने के साथ घरेलू टेस्ट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से बनाया गए सबसे ज्यादा शतक है.
 


 

Featured Video Of The Day
PM Modi Maldives Visit: मालदीव में पीएम का दूसरा दिन आज, भारत से रिश्ते बेहतर बनाने की कवायद जारी