Eng vs Ind 1st Test: जायसवाल ने रचा इतिहास, कारनामा करने वाल 93 साल में सिर्फ पांचवे बल्लेबाज

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में पहले ही मैच वह कर दिखाया, जो गावस्कर और सहवाग जैसे बल्लेबाज भी नहीं कर सके

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
India tour of England, 2025: शतक जड़ने के बाद खुशी का इजहार करते यशस्वी जायसवाल
फटाफट पढ़ें

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में पहले प्रयास में शतक जड़कर इतिहास रचा। वह ऐसे पांचवें भारतीय बने, जिन्होंने पहली पारी में शतक लगाया। उनका यह शतक विशेष था, क्योंकि उन्होंने लेग साइड से कम रन बनाए।

क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही? हमें बताएं।
नयी दिल्ली:

Yashavi Jaiswal creates history: टीम गिल ने शुक्रवार  को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज उम्मीद से बेहतर अंदाज में किया. उसके ज्यादातर शीर्ष बल्लेबाजों ने फॉर्म हासिल कर ली, लेकिन दिन का आकर्षण लेफ्टी यशस्वी जायसवाल (चाय पर नाबाद 100) रहे, जिन्होंने तमाम चिंताओं को दरकिनार करते हुए इंग्लिश धरती पर खेली पहली ही पारी में शतक जड़ दिया. इसी के साथ ही जायसवाल दोनों देशों के करीब 93 साल के टेस्ट इतिहास में कारनामा करने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय बल्लेबाज बन गए.  चलिए जानिए की जायसवाल से पहले वो चार भारतीय बल्लेबाज कौन हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में खेली पहली ही पारी में शतक जड़ा.

IND vs ENG: हेडिंग्ले में टूटा 39 साल पुराना महारिकॉर्ड, यशस्वी-केएल राहुल की जोड़ी ने रच दिया इतिहास

रन        बल्लेबाज            जगह           साल 

146      मुरली विजय        ट्रेंट ब्रिज      2014

133      विजय मांजरेकर   हेडिग्ले        1952

131      सौरव गांगुली       लॉर्ड्स         1996

129*   संदीप पाटिल     ओल्ड ट्रैफर्ड   1982 

100*  यशस्वी जायसवाल  हेडिग्ले        2025 

प्वाइंट यह भी गौर करने वाला है !

यशस्वी जायसवाल के करियर का यह पाँचवाँ शतक रहा, लेकिन यह उनका पहला ऐसा शतक रहा, जिसमें उन्होंने सबसे कम रन लेग साइड से निकाले. सौ के आंकड़े तक पहुंचने में जासवाल ने सिर्फ 11 रन ही लेग साइड से निकाले. इससे पहले करियर के शुरुआती चार शतकों में जायसवाल के कम से कम 40 प्रतिशत या इससे ज्यादा रन लेग या कहें कि ऑन साइड से आए. और पांचवें शतक के 11 रन या कहें कि 11 प्रतिशत रन यह बताने के लिए काफी है कि यह शतक जायसवाल के लिए कितना स्पेशल है. अंग्रेज बॉलरों ने ज्यादातर ऑफ स्टंप के बाहर उन्हें छकाने का प्रयास किया, लेकिन जायसवाल ने इसे अच्छी तरह भुनाया. 

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: घायल इजरायल ईरान पर पलटवार की तैयारी में | Ali Khamenei | Benjamin Netanyahu