'असली धुरंधर, फुल कंबल कुटाई', वीरेंद्र सहवाग ने भारत की जीत के बाद पाकिस्तान के लिए मजे

ईशान किशन की आर प्रेमदासा की चिपचिपी पिच पर 77 रन की ज़बरदस्त पारी की वजह से भारत ने सुपर 8 स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि एक ग्रुप गेम अभी बाकी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IND vs PAK: पड़ोसियों पर सहवाग ने उड़ाया मजाक

IND vs PAK: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर न सिर्फ शानदार जीत दर्ज की, बल्कि सुपर 8 में भी अपनी जगह पक्की कर ली। इस रोमांचक मुकाबले के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला, पूर्व क्रिकेटर भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और पाकिस्तान टीम के मजे भी रहे हैं. भारत के पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर पाकिस्तान की जमकर कुटाई की है. 

सहवाग ने अपने पोस्ट में ईशान किशन को असली धुरंधर माना है, सहवाग ने लिखा, "ईशान किशन असली धुरंधर की तरह खेले. सभी छोटी टीमों में से पाकिस्तान को हराना भारत के लिए सबसे आसान लग रहा था क्योंकि T-20 क्रिकेट में उनका 17वीं सदी का अप्रोच था, और उन्हें हमेशा की तरह अच्छी हार मिली। फुल कंबल कुटाई.

इसके अलावा महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ज़बरदस्त जीत की तारीफ़ की, और पावरप्ले के असर और टीम के ऑल-राउंड प्रदर्शन पर ज़ोर दिया. तेंदुलकर ने X पर लिखा, "पावरप्ले में ही इंडिया ने गेम उनसे छीन लिया. पहली इनिंग में ईशान किशन और दूसरी इनिंग में हमने जो ज़बरदस्त बॉलिंग देखी, उसने सारा फ़र्क पैदा कर दिया. हम हमेशा ड्राइवर की सीट पर थे. इंडिया ने आज रात कमाल कर दिया."

भारत की इस जीत ने न सिर्फ टूर्नामेंट में उसकी स्थिति मजबूत की है, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के चेहरों पर खुशी भी ला दी है. सुपर 8 में प्रवेश के साथ भारतीय टीम ने खिताब की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Strait of Hormuz में Iran की Military Drill और Trump की Traumatic Outcome वाली धमकी