DC vs MI, IPL Match Today: बुमराह का कमाल, राणा को किया रन आउट, दिल्ली की नैया बीच मझधार में फंसी

DC Vs MI Live Score, IPL 2026 LIVE Cricket Score: लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है. केएल राहुल के बाद नीतीश राणा भी पवेलियन लौट चुके हैं. उन्हें बुमराह ने रन आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi Capitals vs Mumbai Indians Live Score, DC Vs MI LIVE Cricket IPL 2026

Delhi Capitals vs Mumbai Indians LIVE Score, IPL 2026: दिल्‍ली में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाने में कामयाब हुई है. चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैप्टन सूर्यकुमार यादव सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 36 गेंदों में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35, जबकि नमन धीर 28 रन बनाने में कामयाब रहे. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आज के मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज मुकेश कुमार रहे. जिन्होंने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा लुंगी एन्गिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और थंगारसु नटराजन क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे. (LIVE SCORE)

आज के मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (डब्ल्यू), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह. 

दिल्ली कैपिटल्स XI
केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार. 

DC vs MI, IPL match today Live Update from Arun Jaitley Stadium, Delhi



Featured Video Of The Day
Malda में NIA की बड़ी कार्रवाई! मोताबाड़ी BDOऑफिस पहुंची टीम, बंधक बनाए गए मजिस्ट्रेट की जांच