4.5 ओवर (4 रन) चौका! क्रैकिंग स्क्वायर ड्राइव!! लगातार आक्रामक सोच के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए पन्त| थोड़ी सी ज़्यादा आगे थी गेंद जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर|
4.4 ओवर (1 रन) इस बार समझदारी के साथ गेंद को सामने की तरफ खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
4.3 ओवर (6 रन) छक्का! शानदार पिक अप शॉट!!! स्क्वायर लेग बाउंड्री की तरफ!!! मार्श ऑन फायर!! काफी जल्दी लेंथ को पिक कर लिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ| गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार छह रनों के लिए|
4.2 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
4.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! शानदार शॉट यहाँ पर मार्श के बल्ले से देखने को मिला!! फुल लेंथ की गेंद को सीधे बल्ले से सामने की ओर ड्राइव किया| बल्ले और गेंद का हुआ बेहतर ताल मेल| गेंद गई सीधे दर्शकों के बीच और मिला सिक्स|
3.6 ओवर (4 रन) चौका! मिस्फील्ड हियो होल्डर से मिड ऑफ़ पर जहाँ से एक चौका हासिल हुआ| काफी महंगा ओवर हो गया ये| फुल टॉस गेंद को सामने की तरफ मारा था जहाँ से फील्डर बॉल को रोक नहीं पाए और चौका दे बैठे|
3.5 ओवर (6 रन) शॉट!! फ्लैट सिक्स!!! बिलकुल सामने की तरफ| अटैकिंग मूड से बल्लेबाज़ी करते हुए पन्त!! क़दमों का इस्तेमाल करते हुए शॉट लगाया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद साईट स्क्रीन के पीछे जाकर गिरी छह रनों के लिए|
3.4 ओवर (4 रन) चौका!!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने आगे आकर बड़ा शॉट लगाना चाहते थे| टर्न होकर गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और कीपर के बाँए ओर से थर्ड मैन बाउंड्री के बाहर गई| चार रन मिला| खुलकर खेलना चा रहे हैं पंत यहाँ पर|
3.3 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ पन्त ने खोला अपना खाता| स्लॉग स्वीप किया स्क्वायर लेग की दिशा में गेंद को और चार रन हासिल कर लिया|
3.2 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर पंत कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|
3.1 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद पर मिड विकेट की ओर मार्श ने खेला| एक रन मिल गया|
रिषभ पंत बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए..
2.6 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! कॉट आयुष बदोनी बोल्ड मोहसिन खान| एक और सलामी बल्लेबाज़ छोटी गेंद पर पवेलियन जाता हुआ| 3 रन बनाकर वॉर्नर लौटे पवेलियन| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल तो किया लेकिन एलिवेशन नहीं मिल पाया| फ्लैट गई गेंद सीधा कैचिंग मिड विकेट फील्डर के पास जहाँ से बदोनी ने एक बढ़िया लो कैच पकड़ा| थर्ड अम्पायर ने इसे काफी बार चेक किया और अंत में आउट करार दिया| लखनऊ पूरी तरह से मुकाबले पर अपनी पकड़ बनाती हुई| दबाव में आ गई है दिल्ली| 13/2 दिल्ली, लक्ष्य से 183 रन दूर|
2.5 ओवर (0 रन) जमी हुई आँखों के साथ बल्लेबाज़ ने इसे डिफेंड कर दिया| कोई रन नहीं|
2.4 ओवर (1 रन) डीप पॉइंट की दिशा में गेंद को खेला जहाँ से एक रन हासिल हुआ|
2.3 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर|
2.2 ओवर (0 रन) पटकी हुई गेंद को मार्श ने मिड ऑन की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|
2.1 ओवर (3 रन) बढ़िया फील्डिंग रवी द्वारा| घेरे के अंदर से मिड विकेट बाउंड्री तक बॉल के पीछे भागते हुए डाईव लगाई और गेंद को रोक दिया| चौका बचाया, तीन रन ही मिले| छोटी गेंद को पुल कर दिया था इस बार|
1.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक सफल ओवर की समाप्ति| एक खूबसूरत डिफेन्स बल्लेबाज़ द्वारा| क्या सही जगह गेंद को बल्ले से मीट किया है| वाह जी वाह!! 2 के बाद 9/1 दिल्ली|
1.5 ओवर (0 रन) लहराते हुए अंदर लाइ गेंद| बल्लेबाज़ ने उसे भली भांति परखा और अंत में डिफेंड कर दिया|
1.4 ओवर (4 रन) चौका!!! इसी के साथ मिचेल मार्श ने अपना खाता खोला!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट शॉट खेला| एक टप्पा खाकर पॉइंट फील्डर के ऊपर से गई गेंद| सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
1.3 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर खेला| गेंदबाज़ ने उसे ख़ुद ही पकड़ा|
मिचेल मार्श बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...
1.2 ओवर (0 रन) आउट!! कैच आउट!! टिपिकल शॉ डिसमिसल!! कॉट कृष्णप्पा गौतम बोल्ड दुशमंथा चमीरा| अक्सर इसी तरह से छोटी गेंद पर आउट हुआ करते हैं शॉ| 5 के स्कोर पर पृथ्वी वापिस लौटे| छोटी गेंद को पुल लगाने गए लेकिन हाथ में बल्ला खुल सा गया| हवा में तो खिली गेंद लेकिन घेरे के अंदर ही रह गई| फील्डर बॉल के नीचे आये और कैचिंग मिड विकेट पर एक आसान सा कैच पकड़ लिया| 5/1 दिल्ली, 191 रन लक्ष्य से दूर|
1.1 ओवर (4 रन) चौका! पहली बाउंड्री!! जहाँ से आई थी वहीँ गई है वापिस लेकिन दोगुनी स्पीड के साथ| सीधा शॉट लगाया एक बेहतरीन टाइमिंग के साथ और चौका बटोर लिया|
दूसरे छोर से चमीरा आयेंगे...
0.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक बेहतरीन पहले ओवर की समाप्ति| महज़ एक ही रन इस ओवर से आया| इस बार पैड्स पर तेज़ी से गेंद को मार दिया और वॉर्नर को बीट कराया| कोई रन नहीं हुआ|
0.5 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ टीम का खाता खुला| हलके हाथों से लेग साइड पर गेंद को खेला| फील्डर थे वहां पर लेकिन उनके आगे से रन चुरा लिया|
0.4 ओवर (0 रन) पैड्स की गेंद को लेग साइड पर मोड़ा लेकिन गैप नहीं मिल पाया| कोई रन नहीं|
0.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल की हैट्रिक लगती हुई यहाँ पर!! पुश तो किया गेंद को लेकिन गैप में नहीं मार सके|
0.2 ओवर (0 रन) स्विंग होती हुई गेंद| बॉल को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए शॉ|
0.1 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई है शुरुआत!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|
4.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक और महंगे ओवर की समाप्ति| 17 रन इस ओवर से आये| इस गेंद को पन्त ने डिफेंड करना सही समझा| कोई रन नहीं| 5 के बाद 49/2 दिल्ली|